टीएनपी न्यूज़
होम / लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल

Migraine की समस्या हो रही आम! जानें इसके पीछे की वजह

Geeta Sharma · 12 अक्टूबर 2026
Migraine की समस्या हो रही आम!

Migraine Symptoms: आजकल सिरदर्द की समस्या आम होती जा रही है। हर किसी तीसरे शख्स को सिरदर्द की शिकायत सुनने को मिलती है। अक्सर सिरदर्द होने पर हम इसे तनाव या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर सिरदर्द एक जैसा नहीं होता। कभी-कभी ये आम सिरदर्द माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल की आखिर लोगों में इतना सिरदर्द की समस्या क्यों बढ़ती जा रही है और इसके पीछ क्या कारण हो सकता है?

सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन में क्या है अंतर?

सिरदर्द की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। कई बार तनाव, थकान या नींद की कमी के कारण सिर में दर्द होने लगता है। वहीं, कुछ लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, जिसमें सिरदर्द के साथ कई अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं। हालांकि, सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन के लक्षणों में कुछ समानताएं होती हैं, लेकिन दर्द की प्रकृति, उसकी अवधि और दूसरे लक्षणों के आधार पर इनके बीच अंतर समझा जा सकता है।

सिर के किस हिस्से में होता है दर्द?

तनाव से जुड़े सामान्य सिरदर्द में अक्सर सिर के दोनों तरफ दर्द या दबाव महसूस होता है। ऐसा लगता है, जैसे सिर के चारों ओर कसाव हो रहा हो। वहीं, माइग्रेन में दर्द अक्सर सिर के एक तरफ होता है। यह दर्द धड़कने जैसा महसूस हो सकता है और कभी-कभी सिर के दोनों तरफ भी हो सकता है। इसलिए केवल दर्द की जगह के आधार पर माइग्रेन की पहचान करना सही नहीं है।

बच्चों के दिल में छेद क्यों होता है? जानिए इसके कारण और लक्षण

दर्द के साथ दिखते हैं ये लक्षण

सामान्य सिरदर्द में हल्का या मध्यम दर्द और सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। इसके विपरीत, माइग्रेन में सिरदर्द के साथ जी मिचलाना, उल्टी होना और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोगों को शारीरिक गतिविधियों से दर्द बढ़ने के कारण शांत और अंधेरे कमरे में आराम करना बेहतर लगता है।

कितनी देर तक रहता है सिरदर्द?

तनाव से जुड़े सिरदर्द का दर्द करीब 30 मिनट से लेकर कई घंटों तक रह सकता है। इसकी अवधि व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग होती है। वहीं, बिना इलाज के माइग्रेन का दौरा आमतौर पर 4 से 72 घंटे तक रह सकता है। इस दौरान दर्द की तीव्रता कम या ज्यादा हो सकती है। बार-बार सिरदर्द होने या रोजमर्रा के काम प्रभावित होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

क्या है माइग्रेन ऑरा?

माइग्रेन से पीड़ित कुछ लोगों को सिरदर्द से पहले या उसके दौरान विशेष लक्षण महसूस होते हैं, जिन्हें माइग्रेन ऑरा कहा जाता है। इसमें आंखों के सामने चमकती रोशनी, टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं या धब्बे दिखाई दे सकते हैं। कुछ लोगों को हाथ-पैरों में झनझनाहट या बोलने में परेशानी भी होती है। हालांकि, हर माइग्रेन मरीज को ऑरा नहीं होता।

कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है?

सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन के लक्षणों में अंतर होने के बावजूद, केवल लक्षणों के आधार पर खुद से बीमारी का निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। अचानक बहुत तेज सिरदर्द, कमजोरी, बोलने में परेशानी या पहली बार नजर में बदलाव होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर जांच करते हैं।

Disclaimer: हर तेज सिरदर्द माइग्रेन नहीं होता और माइग्रेन में हर बार एक तरफ दर्द होना भी जरूरी नहीं है। लक्षणों को समझना जरूरी है, लेकिन सही पहचान के लिए चिकित्सकीय सलाह लें।


ये भी पढ़ें: बच्चों के दिल में छेद क्यों होता है? जानिए इसके कारण और लक्षण