बिजनेस
Microsoft का बड़ा फैसला, 60,000 कर्मचारियों को बायआउट ऑफर
Ajit Kumar Singh · 28 अक्टूबर 2026
Microsoft
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने 60,000 कर्मचारियों से नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया है। लेकिन, कंपनी की ओर से इन कर्मचारियों को अपनी मर्जी से बायआउट पैकेज ऑफर किया गया है। इस ऑफर के तहत माइक्रोसॉफ्ट कर्मी खुद वॉलेंटियरी एग्जिट का चयन कर सकते हैं। कंपनी का ये ऑफर भारत समेत चार देशों के कर्मचारियों के लिए है। ऑफर का फायदा ये है कि कर्मचारी कंपनी छोड़कर अपना कोई बिजनेस या स्टार्टअप भी शुरू करना चाहते हैं, तो उनको इसके लिए आर्थिक सपोर्ट भी दिया जाएगा।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी दे रहा वॉलंटरी एग्ज़िट ऑफ़र (VEO)
दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के चीफ़ पीपल ऑफ़िसर एमी कोलमैन ने सोमवार को स्टाफ़ को भेजे एक मेमो में वॉलंटरी एग्ज़िट ऑफ़र (VEO) की घोषणा की है। जो इसके ग्लोबल वर्कफ़ोर्स का एक चौथाई से ज़्यादा है और भारत उन सिर्फ़ चार देशों में से एक है जहाँ यह ऑफ़र लागू होता है। कंपनी ने इसे उन कर्मचारियों के लिए एक तरीका बताया जो पहले से ही कंपनी से बाहर भविष्य बनाने के बारे में सोच रहे हैं। इस संदर्भ में कंपनी ने साफ करते हुए कहा है कि जो कर्मचारी भविष्य बनाने के लिए कंपनी छोड़नेे की सोच रहे हैं, वे फ़ाइनेंशियल सपोर्ट और करियर प्लानिंग में मदद के साथ अभी निकल सकें।
कंपनी ने दिसंबर की शुरुआत तक तय करने का दिया समय
माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों के पास दिसंबर की शुरुआत तक यह तय करने का समय है कि वे इस ऑफर को स्वीकार करते हैं या फिर नहीं। जो लोग इसे चुनते हैं, उनसे साल के आखिर में कंपनी छोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस समय उसका किसी और बायआउट प्रोग्राम का कोई प्लान नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में US, कनाडा, UK और भारत में लेवल 70 और उससे नीचे के योग्य कर्मचारी हैंं।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की सीनियरिटी सिस्टम लेवल 59 से 70 तक
दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का यह सेवरेंस पैकेज कर्मचारी के इंटरनल लेवल पर निर्भर करता है। माइक्रोसॉफ्ट का सीनियरिटी सिस्टम एंट्री-लेवल रोल के लिए लेवल 59 से शुरू होता है और लेवल 70 वाइस प्रेसिडेंट पद तक जाता है। इसके ऑफर रिव्यू से पता चलता है कि लेवल-64 और उससे नीचे के कर्मचारियों को हर छह महीने की सर्विस के लिए एक हफ्ते का बेस पे दिया जाएगा।वहीं लेवल 65 से 67 के कर्मचारियों को हर छह महीने की सर्विस के लिए दो हफ्ते का बेस पे मिलेगा। जबकि लेवल 67 और उससे नीचे के कर्मचारियों के लिए, स्टैंडर्ड सेवरेंस बेस पे के 39 हफ्ते तक सीमित है। लेवल-68 के लिए स्टैंडर्ड सेवरेंस ऑफर में 12 महीने की सैलरी होगी।
ये भी पढ़ें-भारत-US रक्षा सहयोग समीक्षा पर राजनाथ सिंह और Pete Hegseth की अहम बैठक