टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

उज्जैन के बड़ागड़िया टावर में भीषण आग, 300 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

Ajit Kumar Singh · 12 नवम्बर 2026
ujjain fire incident
Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन के ओल्ड कोतवली थाना इलाके में स्थित बड़ागड़िया टावर में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान टावर में फंसे 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गईं। घटना से टावर में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई। आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। 

एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड अभी भी यहीं तैनात

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। इस हादसे को लेकर उज्जैन फायर इंजन ड्राइवर चिंतामन जायसवाल ने बताया कि बुधवार देर रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच आग पूरी तरह बुझा दी गई थी। लेकिन एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड अभी भी यहीं तैनात है। यहां करीब 10-12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गईं और आग बुझाने के लिए कम से कम 25-30 टैंकरों से पानी का इस्तेमाल किया गया।

आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी

इस संदर्भ में जाेयसवाल ने बताया कि कल शाम करीब 4 बजे मुझे फोन आया कि बिल्डिंग में आग लग गई है। जहां मौके पर आग बझाने के लिए फायर ब्रिगेड आई और कई घंटों के फायरफाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना को लेकर आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। ये भी पढ़ें-पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने पर विवाद गहराया, मंत्री रिजवान अरशद ने केंद्र सरकार से पूछे सवाल       .