भारत के खिलाफ ईरान की खौफनाक साजिश! अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio के बयान से बढ़ी हलचल
Marco Rubio: अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध की आंच अब भारत में भी दिख रही है। दरअसल जी20 सम्मेलन के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियों ने एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है। दरअसल मार्को रूबियों ने ईरान पर यह आरोप लगाया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान जानबूझकर उस जहाजों को निशाना बना रहा है, जिसमे भारतीय नाविक शामिल है।
इस बयान ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है और अब तरह तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या ईरान भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Marco Rubio के बयान से बढ़ी हलचल
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने हालिया बयान में कहा कि ईरान ऐसे व्यावसायिक जहाजों पर हमले कर रहा है, जिनमें भारतीय नाविक भी मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जहाज उन देशों के लिए ऊर्जा संसाधन लेकर जा रहे थे, जो इस संकट के समाधान के लिए बातचीत में शामिल हैं।
रुबियो के मुताबिक, समुद्री मार्गों पर इस तरह के हमले केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि इनका असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है।
ईरान पर रुबियो ने लगाए गंभीर आरोप
मार्को रुबियो ने ईरान की सरकार पर मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने और क्षेत्रीय संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने लेबनान में हिजबुल्लाह, यमन में हूती और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया का जिक्र करते हुए कहा कि इन गतिविधियों का असर पूरे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर पड़ रहा है।
रुबियो ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिकी प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है
यह भी पढ़े - कराची को मिनटों में मिटाने की ताकत! INS Vikrant से उड़ा भारत का विनाशकारी फाइटर जेट, चीन के उड़े होश