टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Marco Rubio: 'परमाणु हथियार नहीं हो..' क्या पूरी तरह से बर्बाद हो गया ईरान? अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा दावा

Anurag Kumar Tripathi · 8 अक्टूबर 2026
Marco Rubio

Marco Rubio: क्या ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है, ऐसे कई सवाल है जिसकी चर्चा काफी तेजी से हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे है कि अमेरिका ने ईरान को तबाह कर दिया है। अब अमेरिकी विदेश मंत्री ने कुछ अहम जानकारी साझा की है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर ईरान अभी भी अड़ा हुआ है। यहां तक कि वह ट्रंप सरकार को लगातार जमीनी युद्ध की धमकी दे रहा है। आईए समझते है मार्को रूबियो के हालिया बयान के मायने।

Marco Rubio ने दी खुली चेतावनी

एथेंस में ग्रीक विदेश मंत्री जियोर्गोस गेरापेट्रिटिस के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, रुबियो ने कहा कि "ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते - बस, बात यहीं खत्म होती है। वे जिस भी चीज़ पर सहमत हों और जो अमेरिका को स्वीकार्य हो, वह ऐसी होनी चाहिए जिससे यह पक्का हो सके कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार न हों।"

विदेश मंत्री ने तर्क दिया कि तेहरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों को रोकने के लिए भारी पारंपरिक सैन्य ताकत विकसित करने की कोशिश की थी। यानि यह तो साफ है कि अमेरिका ईरान को छोड़ने के बिल्कुल मूड मे नहीं है।

क्या पूरी तरह से तबाह हो गया ईरान?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए रूबियो ने कहा कि "उन्होंने ईरान के ड्रोन प्रोग्राम और ड्रोन बनाने की क्षमता को खत्म कर दिया।" "उन्होंने ईरान की मिसाइल क्षमता को भी खत्म कर दिया। मौजूदा लॉन्चर के मामले में उन्होंने इन दोनों क्षमताओं को बुरी तरह कमज़ोर कर दिया। साथ ही ईरान की नौसेना और वायुसेना को भी खत्म कर दिया।"

रुबियो का कहना था कि ईरान की सैन्य स्थिति काफी खराब हो गई है और तेहरान अब अपनी परमाणु गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को रोकने के लिए अपनी पारंपरिक सेनाओं पर भरोसा नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि ईरान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से और तेज़ी से गिर रही है।"

इसके उतर ईरान लगातार अमेरिका को युद्ध की धमकी दे रहा है। ईरान का कहना है कि जब तक उसकी 7 शर्तें नहीं मानी जाती है, तब तक वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलेगा। हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले दिनों क्या एक बार फिर अमेरिका ईरान पर तगड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।

यह भी पढ़े - भारत की इस चाल से घुटने पर आएगा चीन! ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट इंडिया के लिए बनेगा गेमचेंजर, पढ़े पूरी रिपोर्ट