ममता बनर्जी ने करा राहुल गांधी को फोन... इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर रणनीति तेज
इस समय जहां देश के एक बड़े प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियां अपनी गति पकड़े है, तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक 30 सितंबर को तय कर दी गई है। इस बैठक का आयोजन राजधानी दिल्ली मे होगा। बैठक में यूं तो कई पार्टियों के बड़े नेता शामिल होंगे। लेकिन ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के शामिल होने की चर्चाएं सबसे तेज हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई
चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ 30 सितंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक आयोजित होने वाली है। जिसमें ममता बनर्जी और अभिषेक दोनों शामिल होंगे। विपक्षी दल इस समय रणनीति तैयार कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ जांच व संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने का पैमाना तैयार किया जा रहा है।
महाभियोग प्रस्ताव अहम
'इंडिया' गठबंधन 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में बैठक करने वाला है। जिसका उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाड़ महाभियोग प्रस्ताव लाना और चौतरफा घेराबंदी करके देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना है। बैठक में महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराना सबसे अहम है।
ममता बनर्जी और राहुल साथ
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने मोर्चा संभालते हुए राहुल गांधी और CPM नेता MA बेबी को फ़ोन कर लंबी बातचीत की। बातचीत में इंडियन गठबंधन की बैठक का प्रस्ताव रखा।
ममता बनर्जी ने राहुल गांधी के सामने चुनाव आयोग के रवैये और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रणनीति बनाने का प्रस्ताव रखा। 'इंडिया' गठबंधन से जुड़ी सभी पार्टियों से अपील कर बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया।
राहुल गांधी और गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने अपील को गंभीरता से लेते हुए 30 सितंबर की तारीख फाइनल की।
SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के मामला तुल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में विपक्ष एकजुट होकर एक स्वर में रणनिति तैयार कर सरकार को घेरेगा। 30 सितंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में SIR, चुनाव आयोग पर खुलासे समेत कई मुद्दों को लेकर होने वाली है। इस समय बैठक से पहले ही INDIA गठबंधन के सभी दल एक दूसरे के संपर्क में हैं।
29 सितंबर को भी कांग्रेस एक वर्किंग कमेटी की बैठक करेगी। जिसमें SIR मामले पर कांग्रेस आगे की रणनीति पर विचार करेगी। यह बैठक उस समय होने जा रही है जब SIR प्रक्रिया के कुछ चरणबद्ध पहलुओं को लेकर चुनाव आयोग के अंदर मतभेदों की खबरों के बीच विपक्षी पार्टियों के बीच आयोग को लेकर तालमेल बढ़ा है।