टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

कानपुर में मकान गिरने से बड़ा हादसा, 15 दिन की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

Ajit Kumar Singh · 8 नवम्बर 2026
Kanpur House Collapse

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें महज 15 दिन की नवजात बच्ची भी शामिल है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इस हादसे के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 15 दिन की एक बच्ची भी शामिल है। छत गिरने पर ये तीनों मलबे के नीचे दब गए थे। उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में 15 दिन की एक बच्ची भी शामिल

मकान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं प्रशासन राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर कार्य किया। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। प्रशासन और पुलिस की ओर से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मकान गिरने के कारण और घटना की विस्तृत परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें-लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, लिखा खास लेख