टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

दिल्ली-NCR में गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम, दो शातिर गिरफ्तार

Ajit Kumar Singh · 30 अक्टूबर 2026
Delhi NCR Gang War
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-NCR में संभावित गैंगवार की साजिश को नाकाम करते हुए दो कथित गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा उर्फ पचपच और गौतम उर्फ बौंसर के रूप में हुई है। 

रोहतक से दिल्ली आ रहे दो आपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रोहतक से दिल्ली आ रहे थे। उनकी योजना रानी खेड़ा इलाके में अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य अमित मान और उसके साथियों पर हमला करने की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रानी खेड़ा बस डिपो के पास एक काली कार को रोककर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो इटली में बनी .32 बोर पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि राहुल शर्मा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गौतम के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

राहुल शर्मा उर्फ ‘पचपच’ और गौतम उर्फ ‘बाउंसर’ कई आपराधिक मामलों में शामिल 

इस संदर्पुभ में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल शर्मा (उर्फ ‘पचपच’) और गौतम (उर्फ ‘बाउंसर’) नाम के दो लोगों को रानी खेड़ा बस डिपो के पास से पकड़ा गया। कहा जा रहा है कि दोनों लोग रानी खेड़ा इलाके में दुश्मन गैंग के मेंबर अमित मान और उसके साथियों पर हमला करने के इरादे से रोहतक से दिल्ली आ रहे थे। राहुल शर्मा को एक साल के लिए दिल्ली से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह दिल्ली में मौजूद था। दोनों आरोपी प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में 'बुरे किरदारों' के तौर पर लिस्टेड हैं। राहुल पर नौ क्रिमिनल केस हैं, जिनमें मर्डर, मर्डर की कोशिश और रॉबरी के चार्ज शामिल हैं। जबकि गौतम 14 क्रिमिनल केस में फंसा है। पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई से संभावित हत्या और गैंगवार को रोका गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है। ये भी पढ़ें-Bihar: पटना में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस