टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, इन 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Rajeev Singh · 20 मार्च 2026
Dhami Cabinet Expansion: आज सीएम धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री…

Dhami Cabinet Expansion: शुक्रवार को उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास शामिल हैं।

धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

जानकारी के लिए बता दें, देहरादून की राजपुर रोड से विधायक खजान दास मंत्री बने। तो वहीं हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा मंत्री बनेरुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी भी धामी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा भी मंत्री बने।

धामी मंत्रिमंडल में 5 पद लंबे समय से खाली

गौरतलब है कि धामी मंत्रिमंडल में 5 सीट रिक्त था। बताया जा रहा कि कुल 12 में से मंत्रिमंडल की 7 सीट भरी थी। उत्तराखंड कैबिनेट में पूर्व में 3 पद खाली थे। 26 अप्रैल 2023 को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया, जिसके कारण खाली पदों की संख्या 4 हो गई थी। 2025 में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद छोड़ना पड़ा था। शुक्रवार 20 मार्च को धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। वहीं अगले विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल में विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 Writen By: Geeta Sharma