टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले; जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Shivani Gupta · 14 सितम्बर 2026
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों यानी कुल 48 अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। तबादलों में शासन के महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM) और अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं। साथ ही मेडिकल एजुकेशन, राजस्व, ग्रामीण विकास, माध्यमिक शिक्षा, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और यूपी स्टार्टअप मिशन जैसे विभागों में भी बदलाव हुआ है।

किस IAS अधिकारी को कहां भेजा गया?

वही नेहा शर्मा को मेडिकल एजुकेशन विभाग के सचिव पद से मुक्त किया गया है। उन्हें जुलाई 2026 में ही इस विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। ताजा आदेश में उन्हें सचिव पद से हटाया गया है। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त रहे डॉ. विश्राम को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। सिल्क विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक रहे देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी मिली है।

CDO स्तर पर भी हुआ बड़ा बदलाव

सहारनपुर:
सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को अब उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। उनकी जगह राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त रहे डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO बनाया गया है।

लखीमपुर खीरी:
लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भेजा गया है। उनकी जगह अयोध्या के ADM (सिटी) रहे योगानंद पांडेय को नया CDO बनाया गया है।

अंबेडकरनगर:
अंबेडकरनगर के CDO आनंद कुमार शुक्ला को विशेष सचिव एवं निदेशक, सिल्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुशीनगर के ADM (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया CDO बनाया गया है।

 यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने दिया ‘न्यू बांग्लादेश’ का संदेश, भारत के साथ रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश!

PCS अधिकारियों का भी बड़े स्तर पर तबादला

बता दें कि वही 14 IAS अफसरों समेत 34 PCS अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारी ADM और SDM स्तर पर काम कर रहे थे। हालांकि तबादलों का असर गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, बहराइच, देवरिया, कासगंज, एटा, मिर्जापुर, बागपत, जालौन और आगरा समेत कई जिलों पर पड़ा है।

गौतमबुद्ध नगर भी शामिल

तबादला सूची में गौतमबुद्ध नगर का नाम भी शामिल है। जिले के प्रशासनिक ढांचे में PCS स्तर पर बदलाव किया गया है। चूंकि यह नोएडा से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है, इसलिए यहां हुई नई तैनाती स्थानीय प्रशासन के लिहाज से भी अहम है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO भी बदले

इस फेरबदल में काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO को भी पद से हटाए जाने की जानकारी सामने आई है। यह बदलाव भी मौजूदा प्रशासनिक फेरबदल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह फेरबदल?

इस बार तबादले केवल जिलों के अधिकारियों तक सीमित नहीं हैं। मेडिकल एजुकेशन, राजस्व परिषद, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सिल्क विभाग और स्टार्टअप मिशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं कई जिलों में CDO और ADM स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इससे शासन और जिलास्तरीय प्रशासन में जिम्मेदारियों का बड़ा पुनर्गठन हुआ है।

 यह भी पढ़ें: हिंदी दिवस 2026: हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, करोड़ों लोगों की पहचान… लेकिन क्या AI के दौर में बदल रही है इसकी तस्वीर?