मेरे एक्स हसबैंड का नाम मत घसीटो! माही विज ने लव गिल को लगाई जमकर फटकार
Mahhi Vij on Love Gill: बिग बॉस 20 में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के नए प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस माही विज और कंटेस्टेंट लव गिल के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। विवाद इतना बढ़ गया कि माही विज भावुक होकर रोने लगीं। वहीं, जब बात उनकी निजी जिंदगी, तलाक और पति जय भानुशाली तक पहुंची, तो माही ने लव गिल को सख्त चेतावनी दे दी।
'होमब्रेकर' कमेंट से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत माही विज की एक टिप्पणी से हुई। बताया जा रहा है कि माही ने घर के सदस्यों काजी तौकीर और मनीष गोयल के साथ बातचीत के दौरान लव गिल के लिए 'होमब्रेकर' यानी घर तोड़ने वाली शब्द का इस्तेमाल किया था। उस वक्त लव वहां मौजूद नहीं थीं। हालांकि, जब लव गिल को इस टिप्पणी के बारे में पता चला, तो उन्होंने माही से सीधे सवाल कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गया।
पति का नाम लेने पर भड़कीं माही विज
प्रोमो में लव गिल माही की टिप्पणी का जवाब देते हुए उनकी निजी जिंदगी का जिक्र करती दिखाई देती हैं। इस पर माही कहती हैं, मेरे तलाक पर बात मत करो। लव अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि जब माही उनके लिए 'होमब्रेकर' जैसा शब्द इस्तेमाल कर सकती हैं, तो वह भी सवाल उठा सकती हैं। लेकिन अपनी शादी और पति का नाम बीच में आता देख माही अपना आपा खो देती हैं। वह गुस्से में लव को चेतावनी देते हुए कहती हैं, मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना, काट के रख दूंगी यहां पे। इस दौरान माही काफी भावुक नजर आती हैं और रोते हुए वहां से हट जाती हैं।
टास्क में घरवालों ने भी उठाए सवाल
यह पूरा विवाद एक सवाल-जवाब वाले टास्क के दौरान हुआ। इस दौरान घर के दूसरे सदस्य भी माही से उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल करते नजर आए। घरवालों का कहना था कि जब माही ने खुद लव की निजी जिंदगी पर ‘होमब्रेकर’ जैसी टिप्पणी की है, तो उन्हें भी अपनी निजी जिंदगी पर सवालों का सामना करना चाहिए। अब दर्शकों की नजरें शो के आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि माही विज और लव गिल के बीच यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या दोनों के बीच सुलह हो पाएगी।
ये भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की हो गई मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा बिल्कुल फ्री