टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

मुंबई इंडियंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स में महेला जयवर्धने की एंट्री, लीग से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

Aman sharma · 20 नवम्बर 2026
मुंबई इंडियंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स में महेला जयवर्धने की एंट्री

Mahela Jayawardene: श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की विमेंस प्रीमियर लीग टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। फ्रैंचाइडी के एक बयान में कन्फर्म किया गया है कि जयवर्धने फ्रैंचाइजी के सभी क्रिकेट मामलों को देखेंगे, जिसमें 'टीम स्ट्रेटेजी, टैलेंट की पहचान, और खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ डेवलपमेंट' शामिल हैं।

13 साल से ज्यादा समय के बाद कैपिटल्स के सेटअप में श्रीलंकाई खिलाड़ी की वापसी है, उन्होंने 2012 और 2013 में दो आईपीएल सीजन में टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उस समय दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था।

हाल ही में, उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच के तौर पर काम करना छोड़ दिया, उन्होंने 2017, 2019 और 2020 में तीन टाइटल जीतने में उनकी देखरेख की थी।

डीसी की एक मजबूत पहचान है- जयवर्धने

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद महेला जयवर्धने ने कहा कि डीसी की एक मजबूत पहचान रही है और महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए एक रोमांचक विजन है। जयवर्धने ने कहा,

"दिल्ली कैपिटल्स की एक मजबूत पहचान है और विमेंस क्रिकेट के भविष्य के लिए एक रोमांचक विजन है। मुझे  महिला प्रीमियर लीग (WPL) टीम के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाकर बहुत खुशी हो रही है। इस कॉम्पिटिशन में विमेंस गेम का भविष्य बनाने की बहुत ज्यादा क्षमता है, और मैं टैलेंटेड प्लेयर्स के एक जाने-माने ग्रुप और एक अनुभवी सपोर्ट टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’

दिल्ली को पहले खिताब का इंतजार

महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने पहले खिताब का बेसब्री से इंतजार कर रही है। डीसी की डब्ल्यूपीएल में चार बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन एक भी बार ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर सकी।

अब टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण 14 जनवरी 2027 से शुरू हो रहा है, जिसके दो दिन बार डीसी का सामना गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से वडोदरा से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि महेला जयवर्धने के आने से डीसी की महिला टीम खिताब के सूखे को समाप्त कर पाती है, या फिर उनका इंतजार ऐसे ही रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- रोहित-सहवाग से आगे निकले केएल राहुल, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन