टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

'वोट चोरी' के आरोप पर राहुल गांधी घिरे, शिवसेना नेता शाइना एनसी और BJP नेता राम कदम ने साधा निशाना

MADHVI TANWAR · 15 अक्टूबर 2026
भाजपा नेता राम कदंब और शिवसेना नेता शायना

Maharashtra News: देश में इस समय जहां चुनावी सरगर्मी का माहौल है। तो दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी लगातार सामने देखी जा रही है। इसी बीच महाराष्ट्र से महायुति के दो नेताओं भाजपा नेता राम कदंब और शिवसेना नेता शायना ने कांग्रेस पर पर संयुक्त हमला किया है।

महाराष्ट्र में महायुति के नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा

महाराष्ट्र की महायुति के नेताओं (भाजपा नेता राम कदंब और शिवसेना नेता शायना) ने बगैर अनुमति के किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों और कथित विदेशी फंडिंग को लेकर विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राम कदम और शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रवक्ता शायना एन.सी. ने भले ही अलग-अलग लेकिन एक ही दिशा में विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

क्या बोली शायना?

शायना एन.सी. का प्रहार: शिवसेना नेत्री शायना एन.सी. ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर बिना अनुमति के किए जा रहे प्रदर्शनों को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन (CJP) का असली मतलब 'कांग्रेस ज्वाइंट वेंचर पार्टी' बन चुका है, जो केवल राजनीति चमकाने और विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है।

उन्होंने गैर सरकारी संगठनों और राजनीतिक संस्थाओं को मिलने वाली विदेशी फंडिंग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा पीएम को हराना नामुमकिन है। लेकिन मुख्यन्यायाधीश को गंभीर सवालों के जवाब देने होंगे।

जब किसी राजनीतिक पार्टी को चंदा दिया जाता है तो उसे कौन चंदा दे रहा है? क्या किसी गैर सरकारी संगठन की आड़ में हो रहा है? क्या यह पश्चिमी देशों के लोग हैं? क्या यह जार्ज सोरस हैं? क्या यह अमेरिका है? क्या यह वही लोग हैं जो भारत को अस्थिर करना चाहते हैं।

क्या बोले राम कदम?

बीजेपी के राम कदम ने भी बयानबाजी की बहती गंगा में हाथ धोने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर संविधान पर प्रहार किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखे शब्दों में कहा कि यह विदेशी फंडिंग के जरिए देश में अराजकता फैलाने और मतदाता सूचियों में हेरफेर करने की एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।

राम कदम ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष वोट चोरी की बात कर रहे हैं। उन्हें यह ऐहसास कब होगा कि देश की जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा क्या विपक्ष ने इसी वजह से न्यायपालिका तक मार्च निकाला था?

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टिप्पणियों का भी हवाला दिया और कहा कि, अमेरिका की मैरी मिलबेन ने बताया था कि अमेरिका के कुछ लोग बीजेपी को फंड देते हैं। राम कदम ने यह भी कहा कि तिलचट्टा पार्टी का आदमी अमेरिका से भारत आया। यहां आकर खुलेआम झूठ और भ्रम फैलाया।

यह भी पढ़ें: कौन था खूंखार शाहिद! नूंह पुलिस ने एनकाउंटर में जिसे किया ढेर