टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

महाराष्ट्र में वित्त मंत्रालय वापस देने की मांग: NCP के 6 सीनियर नेताओं ने की अमित शाह से मुलाकात

MADHVI TANWAR · 2 नवम्बर 2026
महाराष्ट्र में वित्त मंत्रालय वापस देने की मांग

Maharashtra में आज यानी सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से 6 सीनियर नेताओं ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान फाइनेंस मिनिस्ट्री का पोर्टफोलियो NCP को वापस देने की मांग को लेकर बातचीत हुई। इसमें पार्टी के अंदर चल रही चर्चा के मुद्दे को उठाया गया। मुलाकात में सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार मौजूद नहीं थे। इसी दिन शाम 4 बजे मुंबई में NCP की कोर कमेटी की बैठक भी निर्धारित थी। हालांकि, अमित शाह के साथ बैठक में हुई चर्चा का आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है।

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

NCP के 6 सीनियर नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान धनंजय मुंडे, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और दिलीप वाल्से पाटिल मौजूद रहे। यह मीटिंग फाइनेंस मिनिस्ट्री का पोर्टफोलियो NCP को वापस देने की मांग पर चर्चा के बीच हो रही है। मीटिंग में सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के न होने से भी पार्टी की लीडरशिप पर सवाल उठे हैं। NCP कोर कमेटी की मीटिंग सोमवार को शाम 4 बजे मुंबई में अजित पवार के घर देवगिरी में होगी।

सुनेत्रा पवार ने क्या कुछ कहा पढ़िए

महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर और NCP प्रेसिडेंट सुनेत्रा पवार ने शुक्रवार को पार्टी के अंदर मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं के बीच कोई अनबन नहीं है और चुनावी हार के लिए खुद पर सोचने की ज़रूरत है। सुनेत्रा पवार ने कहा कि, हमारे बीच कोई अनबन नहीं थी। जब भी चुनाव होता है, जीत और हार होती रहती है। अगर हार होती है, तो आत्मनिरीक्षण की ज़रूरत होती है। हम ज़रूर आत्मनिरीक्षण करेंगे। यह बयान महाराष्ट्र लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनावों में NCP को झटका लगने के कुछ दिनों बाद आई है। जब उसके कैंडिडेट और तीन बार के MLC सतीश चव्हाण छत्रपति संभाजीनगर ग्रेजुएट्स चुनाव क्षेत्र से NCP के प्रतापसिंह पाटिल से हार गए।

यह भी पढ़ें: ऐसा है अपना दीपोत्सव...,अयोध्या में दीपोत्सव से चमकेगी कुम्हारों की किस्मत, CM योगी ने पोस्ट में लिखी खास बात