टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Bhandara Road Accident: ट्रक की टक्कर से पिकअप वैन के उड़े परखच्चे, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

MADHVI TANWAR · 11 सितम्बर 2026
Bhandara Road Accident

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के भंडारा में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस शवों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने पिकअप में फंसे मृतकों के शवों को निकाला

भंडारा जिले के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर पिंपलगांव के निकट भाऊ ढाबे के पास ट्रक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्थानीय लोग आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को सुरक्षित निकाला और तत्काल साकोली के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज लगातार जारी है। पुलिस ने पिकअप में फंसे मृतकों के शवों को भी निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एक दिन पहले भी हुआ था सड़क हादसा

पुलिस ने शुरुआती जांच में पता लगाया है कि मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते होते हुए नागपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर लगते ही कार में ट्रक में फंस गई थी। जिसे बाद में 2 जेसीबी की मदद से निकाला। घटनास्थल पर पुलिस ने ट्रैफिक को फिर से सुचारू कर दिया है। आपको बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले भी महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी सड़क हादसा हुआ था जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Local Body Election 2026: दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी लाइन में लगे