टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

'महाकाव्य श्रीरामायण कथा' के पोस्टर पर मचा बवाल! चश्मे वाले वानर ने खींचा ध्यान

Geeta Sharma · 26 सितम्बर 2026
'महाकाव्य श्रीरामायण कथा' के पोस्टर पर मचा बवाल!

अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा स्टारर फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद फिल्म एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस बार वजह फिल्म का एक वायरल सीन और उसमें नजर आ रहा एक वानर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में सुग्रीव की वानर सेना के बीच एक वानर की आंखों पर चश्मा दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद यूजर्स फिल्म के मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं।

चश्मा पहने वानर की तस्वीर वायरल

वायरल तस्वीर में सुग्रीव के साथ वानर सेना दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक वानर चश्मा पहने नजर आ रहा है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म की ऐतिहासिक और कालगत प्रस्तुति पर सवाल खड़े किए हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि 'क्या त्रेतायुग में भी चश्मे का इस्तेमाल होता था?'

एक यूजर ने लिखा, 'क्या त्रेता युग में भी लोग चश्मा लगाते थे?' वहीं दूसरे ने कहा कि उसने पहली बार त्रेतायुग में चश्मा देखा है। कुछ यूजर्स ने इसे फिल्म की प्रोडक्शन टीम की लापरवाही बताते हुए सवाल उठाए हैं।

पहले भी विवादों में रही फिल्म

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की चर्चा रिलीज से पहले ही शुरू हो गई थी। फिल्म में सीता के किरदार के लिए अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। इसके अलावा टीजर और फिल्म के वीएफएक्स को लेकर भी दर्शकों ने अपनी राय जाहिर की थी।

मंत्र को लेकर भी उठे थे सवाल

फिल्म के टीजर में 'कृष्णाय वासुदेवाय हरये...' मंत्र सुनाई देने के बाद भी सोशल मीडिया पर सवाल उठे थे। दर्शकों ने तर्क दिया कि श्रीकृष्ण का संबंध द्वापर युग से है, जबकि भगवान राम का वर्णन त्रेतायुग से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें: यामी गौतम का देसी स्वैग! 'नयी नवेली' से बनीं 'भाभी तबाही'

हिंदू परंपरा के दशावतार क्रम में राम को विष्णु का सातवां और कृष्ण को आठवां अवतार माना जाता है।
फिलहाल चश्मा पहने वानर की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शक फिल्म के मेकर्स से इस कथित गलती पर सवाल कर रहे हैं।