टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

27 में कृष्ण आएंगे... लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार

Shivani Gupta · 5 नवम्बर 2026
लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

लखनऊ: कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है, जिसने राजनीतिक और धार्मिक चर्चाओं को हवा दे दी है। होर्डिंग पर लिखा है- '27 में कृष्ण आएंगे'।

यह होर्डिंग सपा नेता अब्दुल अजीम मंसूरी की ओर से लगवाई गई है। इसे कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की तुलना भगवान श्रीराम से करते हुए उन्हें 'टेढ़ा' बताया था। उनके इस बयान के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली और इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

इसी बयान के विरोध में सपा नेता अब्दुल अजीम मंसूरी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगवाई है। इस पर लिखे '27 में कृष्ण आएंगे' संदेश को साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

2027 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा संदेश

होर्डिंग के जरिए सपा नेता ने एक तरफ धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, तो दूसरी तरफ 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। अब यह होर्डिंग राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

Reported By: नितिन कुमार

यह भी पढ़ें: पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले सामने आए, 647 FIR दर्ज; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े