लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी
Lucknow Airport Fire
Lucknow Airport Fire: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फायर स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह के मुताबिक, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर आग की वजह से लेबर कैंप में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।