टीएनपी न्यूज़
होम / स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

अकेलापन बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का खतरा! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Geeta Sharma · 11 नवम्बर 2026
Heart Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और मानसिक तनाव दिल की बीमारियों का बड़ा जोखिम बन रहे हैं।…

Heart Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और मानसिक तनाव दिल की बीमारियों का बड़ा जोखिम बन रहे हैं। लेकिन दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट और एक्सरसाइज ही काफी नहीं हैं। परिवार और दोस्तों के साथ आपके रिश्ते भी दिल की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है।

दिल के मरीजों में सामाजिक लगाव की कमी

एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने ईरान के 489 ऐसे लोगों को शामिल किया, जिन्हें हाल ही में दिल की बीमारी का पता चला था। वहीं, 396 ऐसे लोगों को भी रिसर्च में शामिल किया गया, जिन्हें दिल की कोई बीमारी नहीं थी। रिसर्चस ने दोनों समूहों की लाइफस्टाइल पर स्टडी की। इसमें उनके खानपान, एक्सरसाइज की आदतों, मानसिक तनाव और सामाजिक रिश्तों का आकलन किया गया।

रिसर्च में पाया गया कि दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों में सामाजिक जुड़ाव बेहद कम था। इसके अलावा, वे ज्यादा मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे और उनकी जीवनशैली भी स्वस्थ लोगों की तुलना में खराब थी।

स्वस्थ लोगों की लाइफस्टाइल बेहतर

अध्ययन के मुताबिक, दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों का औसत लाइफस्टाइल स्कोर 146.66 था, जबकि बिना दिल की बीमारी वाले लोगों का स्कोर 169.4 रहा। इससे पता चलता है कि स्वस्थ लोगों की जीवनशैली तुलनात्मक रूप से बेहतर थी। उनमें नियमित एक्सरसाइज करने, संतुलित खानपान अपनाने, तनाव कम रखने और परिवार-दोस्तों के साथ जुड़े रहने की आदत ज्यादा देखी गई।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

इस रिसर्च से संकेत मिलता है कि दिल की सेहत का संबंध हमारी पूरी लाइफस्टाइल से है। इसलिए नियमित शारीरिक गतिविधियां करें, पौष्टिक भोजन लें और तनाव को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं तथा सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी! सरकार देगी फ्री लैपटॉप, ₹2000 करोड़ की योजना मंजूर

हालांकि, यह एक केस-कंट्रोल अध्ययन है, इसलिए इससे यह साबित नहीं होता कि सामाजिक दूरी या खराब जीवनशैली सीधे दिल की बीमारी का कारण बनती है। फिर भी इसके नतीजे बताते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक और मानसिक सेहत के साथ सामाजिक जुड़ाव पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Declaimer: यह खबर मात्र जानकारी देने के लिए दी गई है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।