टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

कोलकाता में बड़ा हादसा,  श्यामपुकुर इलाके में इमारत का हिस्सा गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Shailesh Yadav · 4 सितम्बर 2026
Kolkata Building Collapse (ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार दोपहर एक इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। यह हादसा उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर इलाके में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, घटना करीब दोपहर 1:30 बजे राजा नबा कृष्ण स्ट्रीट स्थित मकान नंबर 66 में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारी और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG) की टीम मौके पर पहुंची। इलाके को सुरक्षित करने के साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

फिलहाल मौके पर मलबा हटाने और रेस्क्यू ऑपरेशन का काम जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।