टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

'देशद्रोहियों को कभी माफ मत करो', प्रकाश राज की 'अच्छा मजाक' टिप्पणी पर क्यों भड़के किरेन रिजिजू?

MADHVI TANWAR · 17 अक्टूबर 2026
किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अभिनेता प्रकाश राज के एक वायरल वीडियो पर भड़के हैं, जिसमें प्रकाश राज ने एक ऑन-ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किए जाने के आरोपों को हंसते हुए "अच्छा मजाक" (Nice joke) कहकर खारिज कर दिया था।

महिला पुलिसकर्मी ने किया था सवाल

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब प्रकाश राज से पूछा गया कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर महिला पुलिसकर्मियों को तंग करने और उनके साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लग रहे हैं, तो उन्होंने इस पर सीधे जवाब देने के बजाय ठहाका लगाया और कहा "नाइस जोक"।

भारतीय संस्कृति के खिलाफ

रिजिजू ने प्रकाश राज की इस प्रतिक्रिया की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने लिखा, यह हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है! यह घोर बेशर्म विलेन कौन है?? ये दिमागी नक्सल (वैचारिक नक्सली) भारतीय संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं।

'दिमागी नक्सल बनाम देशभक्त' की लड़ाई

रिजिजू ने इस मामले को लेकर और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश में लड़ाई 'दिमागी नक्सलियों' (भारत-विरोधी ताकतों) और देश की रक्षा करने वाले 'देशभक्त भारतीयों' के बीच खिंच चुकी है।

प्रकाश राज क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री की इस टिप्पणी पर प्रकाश राज ने भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने रिजिजू के 'भारतीय संस्कृति' वाले बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना इस देश की संस्कृति है? उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या बलात्कारियों को जेल से छूटने पर माला पहनाना इस देश की संस्कृति है

यह भी पढ़ें: नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, तिरंगा मार्च से पहले किया था डिटेननेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, तिरंगा मार्च से पहले किया था डिटेन