टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

परिसीमन बिल पर खरगे ने केंद्र सरकार को घेरा, SC-ST आरक्षण और जनगणना पर उठाए सवाल

Ajit Kumar Singh · 28 नवम्बर 2026
government delimitation bill
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले राजनीति गलियारे में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनगणना, परिसीमन और अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल किए हैं। वहीं, विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने भी प्रस्तावित विधेयक पर चिंता जताते हुए इसके मौजूदा स्वरूप का विरोध कर रही है।

SC-ST को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व  स्पष्ट नहीं

28 नवंबर को दिल्ली में I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद खरगे ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया में SC-ST समुदायों को उनकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलने की स्पष्ट व्यवस्था नहीं दिखाई देती। इसे लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जब नई जनगणना की प्रक्रिया प्रस्तावित है, तो परिसीमन के लिए पुराने आंकड़ों पर निर्भरता क्यों रखी जा रही है? खड़गे ने कहा कि, उन्हें यह नहीं पता कि यह SC और ST समुदाय को उनकी आबादी के हिसाब से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के मुताबिक, अगली जनगणना 2026 में होनी है। वह कहां है?

कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेद 330 का दिया हवाला

इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान के अनुच्छेद 330 का हवाला देते हुए कहा कि लोकसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें उनकी आबादी के अनुपात में निर्धारित होनी चाहिए। उन्होंने इस बिल को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि परिसीमन के दौरान इन समुदायों की बढ़ी हुई आबादी को ध्यान में नहीं रखा गया, तो उन्हें उनकों उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व कैसे मिलेगा? इसे लेकर खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रस्तावित विधेयक में SC-ST आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर पर्याप्त स्पष्टता नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

संविधान के बुनियादी ढ़ांचे को बिगाड़ा जा रहा है: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  कहा कि हम, विपक्ष ने इस बिल का ज़ोरदार विरोध करने का फ़ैसला किया है। इसका मुख्य कारण यह है कि यह हमारी लोकतंत्र में संविधान और शासन व्यवस्था की बुनियादी को खत्म कर रहा है। सीटों के असमान बंटवारे को लेकर कहा कि उदाहरण के लिए, UP में 40 सीटें बढ़ाई जा रही हैं। केरल जैसे राज्य को सिर्फ़ 10 सीटें मिल रही हैं, और इसी तरह अगर दक्षिण भारतीय राज्यों और उत्तर भारतीय राज्यों को देखें, तो सिर्फ़ उत्तर भारतीय राज्यों के सपोर्ट से सत्ता में आना या सरकार बनाना बहुत आसान है। इसका मतलब है कि यह संविधान के बुनियादी ढ़ांचे को बिगाड़ा जा रहा है, यहाँ तक कि उसे खत्म भी कर रहा है।  

ये भी पढ़ें- परिसीमन से बदलेगा देश का राजनीतिक नक्शा? 850 सीटें और महिला आरक्षण पर केंद्र का दांव, जानें मोदी सरकार का प्लान