असम में भीषण सड़क हादसा: यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत; 11 घायल
kaziranga road accident: असम के गोलाघाट जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रोंगाजान इलाके में एक यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
राज्य सरकार में मंत्री और बोकाखाट के विधायक अतुल बोरा ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI को फोन पर बताया कि हादसे में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। 11 घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज बोकाखाट सिविल अस्पताल में चल रहा है।
I am deeply distressed by the tragic accident in Kaziranga earlier today. The scale of this loss has shaken all of us, and my heart goes out to every family that has lost a loved one. No words can ease their pain, but I want them to know that they are not alone. All of Assam stands with them in this hour of grief. Our foremost priority now is to make sure the injured receive the best possible medical care without delay. Hon'ble Minister Shri @ATULBORA2 is at the site and personally overseeing the relief arrangements. I pray for the swift recovery of the injured and for strength for the bereaved families.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 13, 2026
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया दुख
हादसे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि काजीरंगा में हुई इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरा राज्य स्तब्ध है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों को बिना देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
पुलिस के मुताबिक, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
और पढ़ें: कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सोनिया गांधी पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर FIR की मांग, हिमाचल पुलिस में पहुंची शिकायत