टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

काव्या-अनिरुद्ध ने ग्रीस में लीं 7 कसम, कपल ने शेयर की क्यूट तस्वीर, 21 नवंबर को चेन्नई में वेडिंग रिसेप्शन

Aman sharma · 11 नवम्बर 2026
काव्या-अनिरुद्ध ने ग्रीस में लीं 7 कसम, 21 नवंबर को चेन्नई में वेडिंग रिसेप्शन

Anirudh Ravichander and Kavya Maran Wedding: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने ग्रीस में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।

इस शादी में एंटरटेनमेंट, बिजनेस और पॉलिटिक्स जगत की कई हस्तियों ने शिरकस्त कीं। शादी के बाद कपल ने आधिकारिक तौर पर इस खुशी को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की। वहीं, परिवार 21 नवंबर को चेन्नई में एक वेडिंग रिसेप्शन की भी तैयारी कर रहा है।

पारंपरिक आउटफिट में नजर आया कपल

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने शादी के खास मौके पर आइवरी कलर के पारंपरिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आएं। तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं। तस्वीर में कपल ने डिजाइनर आउटफिट्स के साथ सिंपल लुक रखा है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

      View this post on Instagram      

A post shared by Anirudh (@anirudhofficial)

21 नवंबर को होगा रिसेप्शन

भले ही शादी ग्रीस में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सादगी से की हो, लेकिन 21 नवंबर को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए रिसेप्शन की तारीख कन्फर्म की, जब सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से उनके जुबली हिल्स घर पर उन्हें इनवाइट करने के लिए मुलाकात की।

Heartiest congratulations to Kaviya and Anirudh on their wedding! ♥️✨ #KAVIYAandANIRUDH https://t.co/fI8K4uNY1I

— Sun Pictures (@sunpictures) November 11, 2026

काव्या-अनिरुद्ध का शानदार करियर

काव्या मारन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। काव्या आईपीएल के दौरान अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को सभी मैचों में सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं। काव्या की बात करें तो वह सन टीवी नेटवर्क के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं।

Moments from Kaviya and Anirudh’s wedding! ✨ #KAVIYAandANIRUDH https://t.co/LWd5lrWEHp

— Sun Pictures (@sunpictures) November 11, 2026

वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर को व्हाई दिस कोलावेरी डी गाने से पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने जेलर, विक्रम, लियो और जवाल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए हैं। साथ ही अनिरुद्ध जेलर 2 के लिए भी धांसू गाना गा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- IPL फैंस के लिए बड़ा झटका! 12 टीमों के प्लान पर BCCI का आया बड़ा बयान