अचानक पेट्रोल पंप से टकराई जगुआर, धू-धूकर जली लग्जरी कार
Bengaluru petrol pump: बेंगलुरु शहरी जिले के अत्तिबेले में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार जगुआर लग्जरी कार अनियंत्रित होकर HP पेट्रोल पंप के फ्यूल डिस्पेंसर (तेल भरने वाली मशीन) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेट्रोल पंप और कार दोनों में भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग और पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी समय रहते वहां से भाग निकले, जिससे किसी की जान नहीं गई। आग लगने के बाद कार चालक और उसकी दोस्त मौके से फरार हो गए
पुलिस और दमकल विभाग ने बुझाई आग
दरअसल कार चलाते समय संजय ने जैस ही पेट्रोल पंप में एंट्री की वैसे ही कार को रिवर्स करते समय उसने एक कर्मचारी, गुड्डू कुमार को टक्कर मार दी और फिर पेट्रोल पंप से टकरा गई। आग लगते ही संजय और उनकी महिला मित्र वहां से भागने में कामयाब रहे। लेकिन गाड़ी रिसिव करने वाले गुड्डू कुमार के पैर आग में झुलस गए। मौके पर ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के आधार पर पुलिस और दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
घायल को पहुंचाया अस्पताल
मामले में पुलिस का कहना है कि तकरीबन 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगर आग ईंधन भंडारित भूमिगत टैंकों तक फैल जाती तो स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी। लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया। वहीं घायल गुड्डू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को कैसे करें प्रसन्न? जानिए सही मंत्र, भोग और पूजा विधि