Karnataka 1st PUC Date Sheet 2027: परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू, बोर्ड ने जारी किया सब्जेक्ट-वाइज टाइमटेबल
बेंगलुरु: कर्नाटक में 11वीं कक्षा (1st PUC) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 1st PUC वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 10 फरवरी 2027 से शुरू होकर 23 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां देखिए टाइम टेबल
कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने 2027 के पहले प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) एग्जाम का टाइमटेबल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, क्लास 11 के एग्जाम 10 फरवरी से शुरू होंगे और 23 फरवरी, 2027 को खत्म होंगे। 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए पहली PUC परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर सब्जेक्ट-वाइज टाइमटेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
विवरण जानकारी
बोर्ड KSEAB
कक्षा 1st PUC (11वीं) सत्र 2026-27
परीक्षा शुरू 10 फरवरी 2027
अंतिम परीक्षा 23 फरवरी 2027
परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
परीक्षा की तारीखें
फरवरी 2027 का पूरा शेड्यूल
परीक्षा की तारीख विषय
10 फरवरी कन्नड़, अरबी
11 फरवरी हिंदी
12 फरवरी अंग्रेजी
13 फरवरी तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उर्दू, संस्कृत, फ्रेंच और व्यावसायिक विषय
14 फरवरी अवकाश
15 फरवरी भूगोल, भौतिक विज्ञान
16 फरवरी इतिहास, कंप्यूटर साइंस
17 फरवरी रसायन विज्ञान, बेसिक गणित
18 फरवरी बिजनेस स्टडीज, मनोविज्ञान, शिक्षा
19 फरवरी समाजशास्त्र, गणित, गृह विज्ञान
20 फरवरी अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स
21 फरवरी अवकाश
22 फरवरी राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी, जीव विज्ञान
23 फरवरी वैकल्पिक कन्नड़, तर्कशास्त्र, लेखाशास्त्र
ऐसे डाउनलोड करें
विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के Documents या PUC सेक्शन में जाएं।
Karnataka Time Table for I PUC Annual Examination – February 2027 लिंक खोजें।
टाइमटेबल PDF पर क्लिक करें।
PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
विद्यार्थियों के लिए जरूरी सलाह
अपनी स्ट्रीम के अनुसार सभी विषयों की परीक्षा तारीख जांच लें।
परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी एडमिट कार्ड से मिलाएं।
परीक्षा से पहले संबंधित विषयों का रिवीजन पूरा करें।
बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाले नए निर्देशों पर नजर रखें।
यह भी पढ़ें: Vitamin B12: दुर्लभ जेनेटिक बीमारी के इलाज में कैसे निभाता है अहम भूमिका? जानें पूरा सच