टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

CEC विरोधी रैली में कपिल सिब्बल का BJP पर हमला, बोले- 'अंत की शुरुआत हो चुकी है'

Ajit Kumar Singh · 1 नवम्बर 2026
Kapil Sibal
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों एवं I.N.D.I.A गठबंधन की मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ आयोजित रैली में वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि यह उसके अंत की शुरुआत है। सिब्बल का यह बयान I.N.D.I.A गठबंधन की उस राजनीतिक मुहिम के दौरान आया, जिसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।  इसके साथ ही रैली में विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही का मुद्दा उठाया।

कपिल सिब्बल ने BJP पर बोला हमला कहा 'यह अंत की शुरुआत है' 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं MP कपिल सिब्बल ने रविवार को रामलीला मैदान में I.N.D.I.A ब्लॉक की मेगा रैली को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के "अंत की शुरुआत" बताया। वहीं, विपक्षी नेताओं ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज में कथित गड़बड़ियों और वोटर लिस्ट से कथित तौर पर नाम हटाने को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। रैली में हिस्सा लेते हुए सिब्बल ने कहा कि, "यह BJP के अंत की शुरुआत है।"

CEC के खिलाफ आने वाले समय में भारत के हर शहर में होगी रैली

इसके साथ ही रैली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने भी चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की। इस संदर्भ में सुखू ने कहा कि, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।" वहीं कांग्रेस के नेता एवं MP सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि रैली में भारी भीड़ देश भर से लोगों की भागीदारी को दिखाती है। आप यहां जो लोगों की भारी भीड़ देख रहे हैं, वह पूरे देश से आई है। आने वाले समय में इसी तरह के प्रोग्राम पूरे भारत के हर शहर में होने वाले हैं। ये भी पढ़ें-PM मोदी पर CM रेवंत रेड्डी का तीखा तंज, बोले- 'मोदी रूपी 'रावण' को हराने वानरों की सेना आ गई है'