टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

'बेचकर खा गई क्या?' लव गिल के सपोर्ट में उतरी कनिका मान

Geeta Sharma · 18 नवम्बर 2026
लव गिल के सपोर्ट में उतरी कनिका मान

Kanika Mann Support Love Gill: बिग बॉस 20 के घर में लव गिल और स्काउट के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के रिश्ते और आपसी केमिस्ट्री को लेकर शुरू हुई चर्चा अब घरवालों के बीच जुबानी जंग की वजह बन गई है। हाल ही में सामने आए शो के नए प्रोमो में कनिका मान, लव गिल के समर्थन में उतरती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने स्काउट को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

काजी तौकीर ने लव गिल पर लगाए आरोप

जियोहॉटस्टार पर जारी प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट के रोने को लेकर काजी तौकीर, लव गिल को जिम्मेदार ठहराते दिखाई दिए। काजी का कहना था कि स्काउट लव की वजह से रोया और लव ने बाद में पूरा इल्जाम आम्रपाली दुबे पर डाल दिया। उन्होंने लव के पुराने बयान को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें उसी वक्त विरोध करना चाहिए था।

आम्रपाली दुबे ने भी साधा निशाना

इस बहस में आम्रपाली दुबे भी शामिल हो गईं। उन्होंने लव से कहा कि स्काउट उनकी वजह से रो रहा था। वहीं, स्काउट बार-बार अपनी बात रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी बात बीच में ही काटी जाती रही। इससे घर का माहौल और गरमा गया।

कनिका मान ने किया लव का बचाव

लव को लगातार घिरता देख कनिका मान का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आम्रपाली और काजी को टोकते हुए कहा, अरे, उसे बोलने दो न यार। चार साल का बच्चा थोड़ी है वो जो मैनिपुलेट हुए जा रहा है। कनिका ने यह भी कहा कि सभी लोग एक लड़की के पीछे पड़े हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर लव ने ऐसा क्या कर दिया है कि सभी उन्हें निशाना बना रहे हैं।

स्काउट ने बताई रोने की वजह

आखिरकार स्काउट को अपनी बात रखने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें दो बातों का पछतावा था। पहला, यंग को धक्का देना और दूसरा, गुस्से में उनके मुंह से निकली गलत बात। स्काउट ने माना कि दोनों मामलों में गलती उनकी थी और उन्हें इसका काफी अफसोस है।

ये भी पढ़ें: लव गिल की खुलने वाली है पोल! आम्रपाली दुबे ने दी बड़ा खुलासा करने की धमकी