टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

Kanda Express: नासिक से दिल्ली पहुंची प्याज की खेप, बढ़ती कीमत पर अब लगेगी

MADHVI TANWAR · 28 अगस्त 2026
Kanda Express

दिल्ली: प्याज के बढ़ते दामों के बीच एक अच्छी खबर। महाराष्ट्र के नासिक से प्याज़ की बड़ी खेप लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी वाली कीमत पर प्याज़ की खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। जिसके लिए इस खेप को मंगाया गया है।

खास एक्शन प्लान तैयार

नासिक से दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’, दिल्सीली की सीएम रेखा गुप्ता का स्पेशल एक्शन प्लान है। दिल्ली में प्याज की कीमतों ने लोगों को रूला कर रख दिया था। लेकिन सीएम के खास एक्शन प्लान के तहत नासिक से प्याज की पहली खेप आज शुक्रवार को पहुंच गई है। जरूरत पड़ने पर सरकार NAFED से भी प्याज खरीदकर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराएगी।

सरकार ने तैयार किया था ग्राफ

नासिक से पहली 'कांदा एक्सप्रेस' पहुंचने पर दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने शहर में हर रोज प्याज की जरूरत का ग्राफ तैयार किया। कीमतों का भी आकलन किया। जिसके बाद केंद्र सरकार ने एनसीसीएफ, नाफेड, केंद्रीय भंडार और अन्य खुदरा दुकानों के माध्यम से प्याज 35 रुपये किलो से बेचने की योजना बनाई।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश

दिल्ली खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में अब प्याज की कमी नहीं है। सरकार ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश भी दिया।

कीमत बढ़ी तो NAFED से प्याज खरीदेगी सरकार

अगर प्याज के दाम में और बढ़ोतरी होती है तो दिल्ली सरकार आम लोगों पर इसका अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी। इसके लिए सरकार केंद्र सरकार की संस्था नाफेड (NAFED) से प्याज और चीनी खरीदकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाई जाएगी।