टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

'नीतीश सेतु' के उद्घाटन में नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर JMM नेता मनोज पांडे का बड़ा बयान

Ajit Kumar Singh · 22 नवम्बर 2026
Nitish Kumar
रांची: बिहार में 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर को वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बने 9.76 किलोमीटर लंबे छह लेन के पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा गया है। हालांकि, जिस नेता के नाम पर पुल का नामकरण हुआ, वही नीतीश कुमार उद्घाटन समारोह में मौजूद नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर अब विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

नीतीश सेतु के उद्घाटन में खुद क्यों नहीं मौजूद थे नीतीश

नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था, लेकिन पुल के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता मनोज पांडे ने रविवार को दावा किया कि JD(U) नेता नीतीश कुमार बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के उद्घाटन में मौजूद नहीं थे। इस सिलसिले में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि JD(U) पार्टी अपने अंत की ओर बढ़ रही है।

केंद्र सरकार के योगदान की कमी का लगाया आरोप

इस संदर्भ में मनोज पांडे ने BJP पर नीतीश सेतु के उद्घाटन में लाइमलाइट बटोरने का आरोप लगाया, और पुल के निर्माण में केंद्र सरकार के योगदान की कमी का आरोप लगाया। इसे लेकर मनोज पांडे ने कहा कि नीतीश सेतु पुल के उद्घाटन के समय, नीतीश कुमार खुद कहीं नहीं दिखे। पुल तो था, लेकिन नीतीश नहीं थे। इसके अलावा, इसका उद्घाटन पहले भी हो चुका था। इसे फिर से करने के पीछे क्या इरादा है? यह किस तरह का 'डेवलपमेंट' कॉन्सेप्ट है? यह समझ से परे है। वहीं इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस नेता के नाम पर पुल का नाम रखा गया, उन्हें ही उद्घाटन कार्यक्रम से दूर रखा गया।   

ये भी पढ़ें- UP के 75 जिलों में आज शाम अचानक छाएगा अंधेरा, बजेगा सायरन; होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल!