झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर लगने से 7 लोगों की मौत
Jharkhand Road Accident: झारखंड के खूंटी में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब लोग सड़क पर एक घायल स्कूटी सवार को देख रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में वहां मौजूद लोग आ गए। फिलहाल मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। जांच लगातार जारी है।
नशे में था ट्रक चालक
खूंटी जिले के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क (जोने-लुदरू मोड़ / कोशांबी कॉलोनी के पास), कर्रा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसे देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई थी। तभी एक बेकाबू और तेज रफ्तार 18-चक्का ट्रक ने वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक नशे में था। इस हादसे में 4 महिलाएं और 3 बच्चों समेत कुल 7 लोगों की मौत हुई है।
मरने वालों में ज्यादातर एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीएम ने हादसे में लिया संज्ञान
हादसे में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस घटना का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: देश के 2 राज्यों में कांपी धरती! हिमाचल प्रदेश में 3.2 और तेलंगाना में 2.5 तीव्रता का भूकंप