टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

झारखंड आंदोलन के जनक देवेंद्र नाथ महतो का आरोप, पुलिस ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका

Rajeev Singh · 15 अगस्त 2026
झारखंड आंदोलन के जनक देवेंद्र नाथ महतो का आरोप

JharkhandNews: झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर प्रोटेस्ट का मुख्य चेहरा देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। महतो ने कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे लेकिन प्रशासन और पुलिस ने उन्हें अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। अस्पताल परिसर के बाहर भारी पुलिस की तैनात है। महतो की माने तो पुलिस ने उनके स्वास्थ्य का हवाला दिया।

पुलिस और प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

 

#WATCH झारखंड | पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका।

उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(सोर्स: महतो मीडिया ग्रुप) pic.twitter.com/hrcVHr2zri

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026 

JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 22 दिन से छात्र लगातार आदोलन कर रहे हैं। तो वहीं इस आंदोलन के जनक देवेंद्र नाथ महतो लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहने से तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर आंदोलन कर रहे छात्रों ने ऐलान किया था कि महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले है। लेकिन पुलिस और प्रशान उनके स्वास्थ का हवाला देकर उन्हें अस्पताल से बाहर नहीं जाने दे रहा। अस्पताल में महतो पुलिसकर्मी के सामने तिरंगा यात्री में शामिल होने के लिए कहते रहे। लेकिन पुलिस ने महतो को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की भी की। जिसके बाद महतो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया। महतो ने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि- आखिर क्या यही है आजादी? अपने देश में तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने की भी आजादी नहीं है? महतो ने कहा कि कठीन परिस्थिति के बावजूद भी वह कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे।

 

जांच होने तक जारी रहेगा आंदोलन

दरअसल महतो का कहना है कि वह तिरंगा यात्रा के जरिए छात्रों के साथ शामिल होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। महतो ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पूरे मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही।

 

Read This : CM सीएम योगी ने लॉन्च किया UP POLICE का थीम SONG 'Khaki ka Sitara'

Written By: MADHVI TANWAR