टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

JDU बिहार के सभी जिलों में आज मनाएगी 'सुशासन दिवस', नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

Ajit Kumar Singh · 24 नवम्बर 2026
jdu sushasan diwas
पटना: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) आज 24 नवंबर को पूरे प्रदेश में 'सुशासन दिवस' मना रही है। इस अवसर पर पार्टी राज्य के सभी 38 जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके जरिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीब दो दशक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही बिहार आए बदलावों को जनता के बीच रखा जाएगा।

नीतीश सरकार के 21 साल पूरे होने पर JDU मना रही 'सुशासन दिवस'

दरअसल, 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पूर्ण कार्यकाल सरकार की कमान संभाली थी। जिसका अब के 21 साल पूरे हो गया हैं। इसी को लेकर JDU इस अवसस को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इस संदर्भ में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने 24 नवंबर 2005 को बिहार के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताया है। क्योंकि इसी दिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण कार्यकाल शुरू किया था। पार्टी इस तारीख को बिहार में विकास और सुशासन की नई शुरुआत के तौर पर पेश कर रही है।

आज JDU का 38 जिलों में 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम

इस मौके पर आज JDU सभी 38 जिलों में 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित करेगी।इसके लिए पंचायत, वार्ड, प्रखंड और जिला स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम के तहत  JDU नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए कामों को प्रमुखता से रखेगी। जिसमें सड़क, पुलों का निर्माण, गांवों तक बिजली पहुंचाना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए काम शामिल किया गया हैं।इसके साथ ही लड़कियों के लिए साइकिल योजना, पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण और जीविका समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कानून-व्यवस्था में सुधार को भी पार्टी अपनी उपलब्धियों के रूप में पेश करेगी।  

ये भीे पढ़ें- CAQM की रिपोर्ट ने प्रदूषण पर सरकारों की तैयारी की खोली पोल! नियंत्रण करने के सभी दावे फेल