टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता; लोगों में दहशत

Shivani Gupta · 1 नवम्बर 2026
जापान में भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली: जापान में रविवार, 1 नवंबर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। अचानक आए इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद प्रभावित इलाके में हलचल बढ़ गई। जापान में भूकंप की खबर सामने आने के बाद स्थिति और संभावित नुकसान को लेकर लोगों की नजरें ताजा अपडेट पर टिकी हैं।

रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जापान के शिमा क्षेत्र में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। भूकंप से जुड़ी शुरुआती सूचना सामने आ गई है, हालांकि इसके केंद्र की गहराई और संभावित नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है जापान

जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां भूकंप आने की घटनाएं आम हैं। इसकी प्रमुख वजह देश का प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित होना है। इस क्षेत्र में कई टेक्टोनिक प्लेटें सक्रिय हैं, जिनकी आपसी हलचल से भूकंप आते रहते हैं।

फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान और सुनामी की आशंका को लेकर प्रशासन की ओर से एजवाइजरी जारी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक की रैली से पहले दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान; 200 CCTV कैमरों से होगी निगरानी