Janhvi Kapoor बनीं इच्छाधारी नागिन! मां Sridevi के 'Nagina' लुक को किया रीक्रिएट, तस्वीरें वायरल
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस बार Halloween पर कुछ ऐसा किया, जिसने 90 के दशक के सिनेमा प्रेमियों को पुरानी यादों में लौटा दिया। जाह्नवी ने अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'नगीना' के आइकॉनिक इच्छाधारी नागिन लुक को रीक्रिएट किया है। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने Halloween फोटोशूट की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस खास लुक के लिए उन्होंने डिजाइनर निधि हलानी का तैयार किया हुआ पिंक और आइवरी आउटफिट पहना। इसके साथ विंटेज ज्वेलरी, मांग टीका और बिंदी ने उनके लुक को बिल्कुल श्रीदेवी के किरदार राजनी जैसा बना दिया।
View this post on InstagramA post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
सिर्फ कॉस्ट्यूम ही नहीं, जाह्नवी ने श्रीदेवी के चेहरे के हावभाव और हाथों की खास अदाओं को भी हूबहू कॉपी करने की कोशिश की। उन्होंने फिल्म के मशहूर पोस्टर को भी रीक्रिएट किया।
Orry बने ऋषि कपूर, दोस्त ने निभाया अमरीश पुरी का किरदार
जाह्नवी ने इस खास फोटोशूट को और दिलचस्प बनाने के लिए अपने दोस्तों को भी शामिल किया। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार को रीक्रिएट किया, जबकि फोटोग्राफर वैष्णव प्रवीण अमरीश पुरी के खतरनाक सपेरे भैरो नाथ के अंदाज में नजर आए।
जाह्नवी ने तस्वीरों के कैप्शन में इसे सिनेमा के सबसे आइकॉनिक पलों में से एक को श्रद्धांजलि बताया। उनकी बहन खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'You have won Halloween.' वहीं करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने भी जाह्नवी के इस अंदाज पर प्यार लुटाया।
श्रीदेवी की 'नगीना' आज भी है सिनेमा की यादगार फिल्म
साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'नगीना' का निर्देशन और निर्माण हरमेश मल्होत्रा ने किया था। फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में श्रीदेवी ने राजनी नाम की इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था, जो अपने साथी की मौत का बदला लेने के लिए इंसानी रूप धारण करती है।
फिल्म का गाना 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा' आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गानों में गिना जाता है। लता मंगेशकर की आवाज और श्रीदेवी के शानदार डांस ने इस गाने को अमर बना दिया।
जाह्नवी कपूर का यह Halloween लुक सिर्फ एक कॉस्ट्यूम नहीं, बल्कि अपनी मां श्रीदेवी की सिनेमाई विरासत को याद करने का एक खास अंदाज बन गया है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा -निक जोनस की 'Diwaloween' पार्टी, बेटी मालती बनीं Ghost Princess, देखें क्यूट फैमिली फोटो