जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कांपी धरती, 3.1 तीव्रता के महसूस हुए झटके
jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 2 नवंबर यानी सोमवार को रात 10:56 बजे आया।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस भूकंप को लेकर जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आए इस भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है। फिलहाल अभी किसी तरह की जनहानि और नुकसान से जुड़ी कोई सूचना सामने नहीं आई है।
किश्तवाड़ में देर रात तकरीबन 10 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है। राहत की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागते दिखे।
क्यों आ रहे हैं भारत में बार-बार भूकंप?
भारत के कई हिस्से इस समय भूकंप के लिहाज से काफी ज्यादा संवेदनशील बने हुए हैं। खासकर हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप की गतिविधियां इस समय ज्यादा देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण भारतीय टेक्टोनिक प्लेट का यूरेशियन प्लेट की तरफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इन प्लेटों के आपस में टकराने और जमीन के अंदर ऊर्जा के जमा होने से ही बार-बार भूकंप आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र का हिस्सा है, जबकि अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर के संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में आता है। यही वजह है कि इन इलाकों में समय-समय पर भूकंप के झटके दर्ज किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 नवंबर 2026 पंचांग: आज नवमी तिथि पर बन रहा गज केसरी योग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय