जैकब डफी ने बताया ऋषभ पंत को आउट करने का मास्टरप्लान, इस चाल ने कर दिया काम तमाम
Jacob duffy on Rishabh pant Wickets: क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 356 रन बनाकर भारत का स्कोर 116 रन पर 6 विकेट कर दिया है। शनिवार को न्यूजीलैंड की पारी को 356 रनों पर समेटने के बाद इंडियन टीम बैटिंग के लिए आई, और उम्मीद थी कि पहले टेस्ट की तरह ही भारतीय बल्लेबाज यहां भी अपना जलवा बिखेरेंगे, लेकिन कीवियों की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली।
वहीं, विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो पिछले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर आ रहे थे, वह भी इस पारी में 23 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने पंत के विकेट के पीछे के मास्टर प्लान का खुलासा किया।
चाहे वह ऋषभ हो या कोई-डफी
न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज जैकब डफी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत के विकेट के बारे में बात की। डफी ने पंत के विकेट के पीछे के प्लान के बारे में बताते हुए कहा,
"यह साफ तौर पर ऋषभ पंत के साथ है, जब वह साफ तौर पर ट्रैक पर आता है और कभी-कभी स्वैग दिखाता है और बस इस बारे में स्ट्रेस नहीं लेता है। हमारे लिए, यह अभी भी ऐसा है कि उसे आपकी लेंथ से बाहर हिट नहीं करने देना है। कभी-कभी जब लोग ऐसा करते हैं, और बॉलर रिएक्ट करता है, और यह उनकी लेंथ बदल देता है, और वह ठीक यही चाहता है। वह चाहता है कि आपको ऑफ के ऊपर न डाला जाए। इसलिए, मुझे लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और जाहिर है कि शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल करना अभी भी बहुत जरूरी है, चाहे वह ऋषभ हो या कोई और। इसलिए, यह हमेशा जरूरी रहेगा।"
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की फील्डिंग पर फूटा इस दिग्गज का गुस्सा, टीम मैनेजमेंट को लगाई फटकार
टी20आई में हमारा फॉर्म खराब रहा- डफी
जैकब डफी ने स्वीकार किया कि टीम का फॉर्म टी20आई सीरीज में भारत के खिलाफ खराब रहा था। डफी ने कहा,
“मुझे नहीं पता, हम ज्यादातर इस टेस्ट सीरीज में और यहां तक कि वनडे सीरीज में भी काफी अच्छे रहे हैं, जाहिर है टी20 में, हम अपने सबसे अच्छे फॉर्म में नहीं थे, लेकिन यह उन चीजों में से एक है। हम इस पर लगातार काम करते हैं, और कुछ दिन यह अच्छा लगता है, और कुछ दिन नहीं। लेकिन हम इस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"
न्यूजीलैंड को घरेलू परिस्थितियों में खेलने के बावजूद टी20आई सीरीज में 3-2 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद कीवियों ने अंतिम दो टी20आई जीते और जैसे-तैसे करके अपनी लाज बचाई।
यहां की कंडीशन अच्छी हैं- डफी
कीवी गेंदबाज ने कहा कि वेलिंगटन के मुकाबले क्राइस्टरचर्च की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल है, और इससे गेंदबाजों को मदद मिल रही है। डफी ने कहा,
"मुझे लगता है कि हम बस अपना बेस्ट दे रहे हैं। हम वही करते हैं जो हम करते हैं। हम कोशिश करते हैं कि ऑफ [स्टंप] के टॉप पर ज्यादा से ज्यादा बाउंसर मारें। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई सीक्रेट है। जाहिर है, कंडीशन पिछले हफ्ते से थोड़ी अलग हैं, इसलिए यह थोड़ा फैक्टर है। मुझे लगता है कि लड़के सच में बहुत अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं, और मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले हफ्ते भी ऐसा ही किया था, लेकिन, जाहिर है, इस वीक थोड़ी अधिक मदद मिली है।"
ये भी पढ़ें- ‘उन्हें लाइन-लेंथ की जानकारी देनी चाहिए…’ सिराज की अनदेखी से नाराज गावस्कर, टीम मैनेजमेंट के कामकाज पर उठाए सवाल