इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने लगाया 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा, राहुल गांधी को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल
Hyderabad News: देश की राजनीति में इस समय एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी देकर कई नेता सुर्खियां बटौर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको खबर के जरिए बताएंगे कि इस बार एक विदेशी द्वारा दिए गए नारे से कैसे देश की सियासत गरमा गई है। सही सुना आपने इस बार केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी किसी और ने नहीं बल्कि इटली के एक नेता की तरफ से दी गई है।
जी हां सही सुना आपने कांग्रेस का पुराना बयान वोट चोर गद्दी छोड़ इस बार नेता प्रतिपक्ष की तरफ से नहीं बल्कि इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने हैदराबाद में आयोजित हुए कांग्रेस के भारत समिट 2026 में दिया है। इस बयान के अपने आप में कई बड़े मायने है। क्योंकि एक विदेशी द्वारा भारत की धरती पर की गई बयानबाजी के बाद से ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कई नेताओं की टिप्पणी भी सामने आई है। तो चलिए आगे इस विवादित बयानबाजी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
भारत में लोकतंत्र खतरे में
हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के 'भारत समिट 2026' के दौरान इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक (Giacomo Filibeck) के एक बयान ने भारतीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। फिलिबेक ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में मंच से 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। फिलिबेक के इस बयान पर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा और कहा है कि देश का अपमान करने से सत्ता नहीं मिलती है।
कौन हैं जियाकोमो फिलिबेक?
जियाकोमो फिलिबेक यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी (Party of European Socialists) के महासचिव हैं। बीते दिनों हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस की भारत समिट 2026 में राहुल गांधी के समर्थन में बायनबाजी करके वह सुर्खियों में छा गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अभियान का समर्थन किया और लोकतंत्र में 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत की बात कही।
उन्होंने हिंदी में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया और इसका अंग्रेजी अनुवाद 'Vote Thief, Leave Your Seat' भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान जियाकोमों द्वारा इस तरह की बयान के बाद राहुल गांधी मुस्कुराते और तालियां बजाते नजर आए।
भाजपा ने की कड़ी निंदा
फिलिबेक के बयान दिए बयान के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का घेराव किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर सवालिया निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कोई विदेशी भारत का अपमान करे तो किसी भारतीय को हंसना चालिए क्या?
अमित शाह ने की कड़ी आलोचना
इस बयानबाजी के बाद अमित शाह की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी चुनाव हारने की फ्रस्ट्रेशन निकाल रहे हैं। भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलने वाली है। अमित शाह ने जियाकोमो के खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी की आलोचना की उन्होंने कहा कि राहुल ने अपने कार्यक्रम में वामपंथी विचारधारा के लोगों को भारत बुलाया है। इसके साथ ही तेलंगाना भाजपा नेताओं ने भी विदेशी नेताओं की भारतीय राजनीति में टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई।
कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा के आरोपों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी व्यक्ति भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल उठाता है, तो आत्ममंथन की जरूरत है। कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2019 के अमेरिका दौरे में 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाले नारे का भी जिक्र किया।
इटली में भी शुरू हुई बयानबाजी
16 नवंबर को इटली की फोर्जा इटालिया पार्टी की नेता डेबोरा बर्गामिनी ने फिलिबेक की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत के अपने लोकतांत्रिक संस्थान और न्यायपालिका हैं तथा किसी विदेशी नेता को भारत को लोकतंत्र पर उपदेश नहीं देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 'हमारी डोर अल्लाह के हाथों में लेकिन...', असदुद्दीन ओवैसी ने दिखाए अखिलेश यादव को तेवर