टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Israel Election 2026: ईरान पर मंडराया बड़ा संकट! बेंजामिन नेतन्याहू और आइजनकोट के नए प्लान से मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल

Anurag Kumar Tripathi · 22 नवम्बर 2026
Israel Election 2026

Israel Election 2026: इजरायल में एक बार फिर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। इसी बीच एक खबर ऐसी सामने आ रही है, जिसने ईरान की टेंशन बढ़ा दी है। इजरायल में नई सरकार बनाने के लिए याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को बुलाया है।

जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है कि क्या नेतन्याहू और आइजनकोट एक साथ आने वाले है और अगर वह आ जाते है तो क्या ईरान की टेंशन बढ़ने वाली है?

एक साथ आएंगे वेंजामिन नेतन्याहू और और आइजनकोट

बता दें कि सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत होगी। नेतन्याहू के गठबंधन को 53 और आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। इजरायल के राष्ट्रपति ने आइजनकोट को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि आइजनकोट ने नेतन्याहू को मिलकर सरकार बनाने का न्यौता दिया है।

हालांकि उन्होंने यह चीज साफ कर दिया है कि पीएम वह खुद ही रहेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर दोनों साथ आ जाते है तो क्या ईरान की चिंता बढ़ सकती है।

ईरान पर मंडराया बड़ा संकट

गौरतलब है कि इजरायल में सरकार बनाने के लिए 4 दिसंबर का समय है। इसी बीच अब खबरें सामने आ रही है कि दोनों की नेता एक साथ आने वाले है और सरकार बना सकते है। अगर ऐसा होता है तो ईरान की टेंशन बढ़ सकती है।

नेतन्याहू लगातार ईरान को धमकी दे रहे है। यहां तक कि उन्होंने ट्रंप से तुरंत हमला करने का आग्रह किया है। अगर इन दोनों की नई सरकार बनती है तो ईरान की टेंशन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े - Dollar Vs Rupee: भारत का नया कीर्तिमान! डॉलर के मुकाबले रूपये ने लगाई लंबी छलांग, जानें सबकुछ