'बुरे नतीजे हो सकते..' हूती विद्रोहियों के समर्थन में उतरा Iran, पाकिस्तान को दे डाली धमकी
Iran: हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब को अपना निशाना बनाने में लगे हुए है। बीते दिन विद्रोहियों ने सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमे 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। इसी बीच अब ईरान ने पाकिस्तान को भी धमकी दे दी है।
दरअसल मक्का पैक्ट के तहत पाक और तुर्की को अपनी सेनाओं को सऊदी भेजना है। इसी मुद्दे पर ईरान भड़क गया है और खुली चेतावनी देते हुए पाकिस्तान को इससे दूरी रहने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक मुल्ला मुनीर और उसकी सेना जल्द ही अपनी सेना की तैनाती कर सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी जानकारी।
ईरान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
हूती विद्रोहियों द्वारा लगातार हमले के कारण 5 अक्टूबर को मक्का पैक्ट के तहत तीन-पक्षीय समझौता लागू हो गया। पाकिस्तान ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब की मदद के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी मुद्दे पर जब ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई से उन खबरों के बारे में पूछा गया कि सऊदी अरब में हज़ारों पाकिस्तानी सैनिक तैनात किए जा सकते हैं,
तो उन्होंने कहा, "हमने भी यह अफवाह सुनी है, और हमें उम्मीद है कि यह सच नहीं है। इस इलाके के देश अच्छी तरह जानते हैं कि यमन के मामले में किसी भी तरह के दखल के बुरे नतीजे हो सकते हैं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि मक्का समझौते जैसे समझौतों का इस्तेमाल "मुस्लिम समुदाय के हितों और भलाई के खिलाफ" नहीं किया जाएगा।
क्या ईरान पाकिस्तान पर करेगा हमला?
पाकिस्तान और ईरान के रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मिले-जुले रहे हैं, जिनमें कूटनीतिक सहयोग और सामरिक तनाव दोनों का लंबा दौर शामिल है। वहीं अब इस रिश्तें में नया मोड़ आने वाला है। दरअसल हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर हमले के बाद मक्का पैक्ट समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की अपने सेनाओं को सऊदी भेजेगा।
हालांकि अब ईरान की तरफ से इसपर नाराजगी जाहिर की गई है। ईरान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर पाक अपनी सेनाओं को भेजती है तो अंजाम बुरे होंगे। माना जा रहा है कि युद्ध बढ़ा तो ईरान बड़ी कार्रवाई कर सकता है। ईरान खुले तौर पर हूती के समर्थन में उतर चुका है।
बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी संकट लगातार गहराता जा रहा है। एक तरफ अमेरिका-ईरान के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ हूती विद्रोहियों को सऊदी के बीच लगातार हमले किए जा रहे है।