टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Iran New Missile City: ईरान की नई मिसाइल सीटी देख कांपा अमेरिका, मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा दबदबा!

Anurag Kumar Tripathi · 11 नवम्बर 2026
Iran New Missile City

Iran New Missile City: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक नई अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी' दुनिया के सामने पेश की है। इस मिसाइल सिटी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

ईरान का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर धमकी दे दी है।

ईरान की नई मिसाइल सिटी देख दुनिया हुई हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। RT नाम के एक एक्स हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। जिसमे मिसाइलों का जखीरा देखा गया है। आरटी ने लिखा, "ईरान निश्चित रूप से इज़राइल को नष्ट कर देगा नेतन्याहू को ईरान के शीर्ष सैन्य प्रमुख का जवाब

IRAN WILL DEFINITELY DESTROY ISRAEL — Iran's top military chief responds to Netanyahu General Abdollahi warns ALL enemy capabilities across 'region and BEYOND' will be targeted if necessary Iran's military bosses point at SECRET NEW missile during unveiling of IRGC MISSILE CITY https://t.co/8is3FrJdbk

— RT (@RT_com) November 10, 2026

जनरल अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी कि ज़रूरत पड़ने पर 'क्षेत्र और उसके बाहर' मौजूद दुश्मन की सभी क्षमताओं को निशाना बनाया जाएगा। IRGC मिसाइल सिटी के अनावरण के दौरान, ईरानी सैन्य अधिकारियों ने एक नई गुप्त मिसाइल की ओर इशारा किया"।

अमेरिका और इजरायल को क्या संदेश देना चाहता है ईरान?

नई मिसाइल सिटी का प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है। इससे पहले अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई थीं।

ईरान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उसकी उन्नत मिसाइलें दुश्मनों को चौंका सकती हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी अली अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान पर दोबारा हमला हुआ तो उसकी जवाबी कार्रवाई मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगी।

इस बयान को अमेरिका और इजरायल के लिए ईरान की ओर से एक कड़े सैन्य संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या मिडिल ईस्ट में महायुद्ध युद्ध होने जा रहा है क्योंकि ईरान और अमेरिका दोनों में से कोई भी झुकने के तैयार नहीं है। 

यह भी पढ़े - Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर सुलग रही सत्ता की आग! हिंसा के बीच भारत हुआ अलर्ट, क्या है बड़ा खतरा?