IPL 2027 में 1220 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, सिर्फ 66 क्रिकेटर पर लगेगी बोली, इतने विदेशी स्लॉट्स खाली
IPL 2027 Auction Register: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है, जहां 10 फ्रेंचाइजी 66 खाली स्लॉट्स को भरेंगी। छोटी नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें 939 इंडियन और 17 देशों के 281 विदेशी क्रिकेटर के नाम शामिल हैं।
हालांकि, अभी बीसीसीआई इन 1,220 खिलाड़ियों के नाम फ्रेंचाइजी को भेजेगी और फिर तय होगा कि वह किन खिलाड़ियों में दिलचस्पी दिखाएंगी और किनको ऑक्शन में लेने में इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी, उन प्लेयर पर बोली लगाई जाएगी।
66 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत
16 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कुल 66 खिलाड़ी बिकेंगे, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए सीट रिजर्व हैं। 10 फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले 55 विदेशी क्रिकेटर सहित 184 प्लेयर्स को रिटेन किया है।
🚨 News 🚨 1,220 players feature on Auction Register for #TATAIPL 2027 Player Auction. More Details 🔽 https://t.co/88hKhMyLgi
— IndianPremierLeague (@IPL) November 25, 2026
वहीं, इस ऑक्शन में कई बड़े नाम शामिल होंगे, जिनपर फ्रेंचाइजी मोटी बोली लगा सकती है। इसमें बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है, जिन्होंने दो करोड़ की बेस प्राइज पर खुद को रजिस्टर किया है।
994 अनकैप्ड क्रिकेटर ने किया पंजीकरण
ऑक्शन रजिस्टर में 184 कैप्ड खिलाड़ी, 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय हैं, जिनमें 127 ऐसे हैं जो पिछले आईपीएल सीजन में खेल चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया 53 खिलाड़ियों के साथ ओवरसीज रजिस्ट्रेशन में सबसे आगे है, उसके बाद साउथ अफ्रीका 40, वेस्ट इंडीज 36, न्यूजीलैंड 25 और अफगानिस्तान 23 खिलाड़ियों के साथ है। श्रीलंका में 21 रजिस्ट्रेशन हैं, जबकि इंग्लैंड में 16 और बांग्लादेश में 12 हैं।
LSG के पास सबसे बड़ा पर्स
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास सबसे ज्यादा अवेलेबल सैलरी कैप 47.45 करोड़ रुपये है, जो दस फ्रेंचाइजी में सबसे अधिक है।
एलएसजी के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 41.65 करोड़ रुपये के साथ दूसरी सबसे अधिक अवेलेबल सैलरी कैप है, इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 40.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 39.50 करोड़ रुपये हैं।
𝗧𝗼𝘁𝗮𝗹 𝗽𝘂𝗿𝘀𝗲 𝘀𝗽𝗲𝗻𝘁: ₹1,002.05 Cr 𝗧𝗼𝘁𝗮𝗹 𝗽𝘂𝗿𝘀𝗲 𝗳𝗼𝗿 𝘁𝗵𝗲 𝗔𝘂𝗰𝘁𝗶𝗼𝗻: ₹297.95 Cr 🔨 Where does your team stand on this list? 🤔 #TATAIPL | #TATAIPLAuction https://t.co/JTfBMPmPL0
— IndianPremierLeague (@IPL) November 18, 2026
गुजरात टाइटन्स (GT) के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये अवेलेबल पर्स है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास 14.15 करोड़ रुपये हैं। सभी फ्रेंचाइजी की कुल बची हुई सैलरी कैप 295.60 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें- “मैंने युवराज सर से बात की…” युवी के एक सीक्रेट मंत्र ने बदली वैभव की किस्मत! तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी का चौंकाने वाला खुलासा