टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

जर्मनी की इमारत में लगी आग, 3 भारतीयों की मौत, पुलिस हादसे को हत्या मान रही

MADHVI TANWAR · 15 अक्टूबर 2026
germany building fire

International news: जर्मनी के बोचम में एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। मृतक भारत के केरल के रहने।वाले थे, इस घटना में 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दमकलकर्मियों को मिले थे शव

बोचम के हॉफस्टेड में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगी थी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जहां दमकलकर्मियों को दूसरी मंजिल पर स्थित एक अपार्टमेंट में तीन शव मिले। साथ ही मौके पर 5 अन्य लोग घायल मिले जिन्हें धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई।

पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस हादसे के दौरान पुलिस को रेस्क्यू के दौरान उस समय मुश्किलें आई जब आग सीढ़ियों से ऊपर की ओर फैलने लगी, जिससे दमकलकर्मी ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं कर पाए।

पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया

जर्मनी मीडिया के मुताबिक बोचम पुलिस के हवाले से जो जानकारी मिली है उसमें 25 और 27 वर्ष की 2 महिलाएं और 26 वर्षीय एक पुरुष शामिल थे। उनकी पहचान कोल्लम की अंजली शीला जॉय, एर्नाकुलम के सिविन जॉनी और इडुक्की के नोवा साबू के रूप में हुई। पुलिस ने इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया है।

हिरासत में लिए गए नागरिक से पूछताछ जारी

बोचम पुलिस इस मामले को प्राथमिक जांच में हत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए रोमानियाई नागरिक से पूछताछ कर रही है। जांचकर्ताओं को आगजनी का संदेह है और उन्होंने तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण मानने से इनकार कर दिया है। हालांकि, यह आग जानबूझकर लगाई गई थी या दुर्घटनावश लगी इसकी जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें : 'बाल खींचे, मारे थप्पड़', DELHI POLICE ने NSUI की महिला कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR