टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Indigo: सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों पर मंडराया बड़ा संकट, इस एयरलाइंस ने बंद की हवाई सेवा, चेक करें डिटेल

Anurag Kumar Tripathi · 11 नवम्बर 2026
Indigo

Indigo: अगर आप भी सऊदी अरब की यात्रा करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन का असर अब एयरलाइंस पर भी मंडराने लगा है।

इंडिगो ने एक बार फिर जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्मम जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने वाला है।

Indigo ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "सुरक्षा संबंधी पहलुओं का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद, इंडिगो ने जेद्दा और मदीना आने-जाने वाली उड़ानों के निलंबन को 21 नवंबर 2026 (इस तारीख सहित) तक, और रियाद तथा दम्माम आने-जाने वाली उड़ानों के निलंबन को 30 नवंबर 2026 (इस तारीख सहित) तक बढ़ा दिया है।

बुकिंग के समय दी गई संपर्क जानकारी का उपयोग करके प्रभावित ग्राहकों को समय रहते सूचित किया जा रहा है। हम अपने ग्राहकों को जानकारी देते रहने और इस दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं और ज़रूरत पड़ने पर आगे की जानकारी साझा करते रहेंगे"।

क्या फिर दहलेगा मीडिल ईस्ट?

गौरतलब है कि इंडिगो ने सऊदी अरब जाने वाली सभी फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या एक बार फिर मीडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने जा रहा है।

मालूम हो कि हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी के कई एयरपोर्ट पर हमले किए गए थे, जिसमें जान माल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। इसी बीच इंडिगो की तरफ एक नई एडवाइजरी ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।

यह भी पढ़े - Brent Crude Oil: कच्चे तेल के दाम में उलटफेर, पेट्रोल-डीजल पर राहत क्यों नहीं? सरकार से जनता का सवाल