टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर साझेदारी मजबूत, टाटा-ASML ने किया बड़ा समझौता

Rajeev Singh · 17 मई 2026
PM मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की प्रगति हमारे देश के युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रही है। यह एक…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में भारत और नीदरलैंड्स (Netherlands) के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा मिली। शनिवार, 16 मई 2026 को भारत के टाटा ग्रुप (Tata Group) और डच कंपनी ASML के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने और डच प्रधानमंत्री Rob Jetten ने इस समझौते के हस्ताक्षर समारोह को देखा। उन्होंने बताया कि ASML, गुजरात के धोलेरा में स्थापित होने जा रही टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की नई सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के विकास और विस्तार में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति देश के युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी अवसरों के नए रास्ते खोल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में और अधिक गति तथा क्षमता के साथ आगे बढ़ेगा।

आर्थिक संबंधों आयोजित CEO राउंड टेबल बैठक पर कही ये बात

The Hague में आर्थिक संबंधों आयोजित CEO राउंड टेबल बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी व्यापार और निवेश संबंधों को नई ऊर्जा दे रही है. उन्होंने डच कंपनियों से भारत में निवेश, नवाचार और व्यापारिक विस्तार बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने डच व्यापार समुदाय पर भी की बात

प्रधानमंत्री ने डच व्यापार समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि नीदरलैंड्स सदियों से नए अवसरों की तलाश में आगे बढ़ता रहा है और भारत उनके लिए भरोसेमंद तथा संभावनाओं से भरा साझेदार साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब समय है कि डच उद्योग भारत में और अधिक आत्मविश्वास के साथ निवेश करें।

धानमंत्री रॉब जेटेन ने कही ये बात

वहीं, प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स लंबे समय से मजबूत साझेदार रहे हैं। दोनों देश समुद्री उद्योग, ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। जेटेन ने भारत के साथ बढ़ते सहयोग पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।

Written By Toshi Shah