टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, मलेशिया को 5-1 से हराया, कटाया ओलंपिक का टिकट

Aman sharma · 3 अक्टूबर 2026
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, मलेशिया को 5-1 से हराया, कटाया ओलंपिक का टिकट

India Hockey Team Won Gold Medal: शनिवार को भारतीय पुुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मलेशियाई खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा था और अंत में 5-1 से जीत हासिल की।

यह भारतीय टीम का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने यह लगातार दो बार नहीं किया है, लेकिन इस बार टीम ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ पुरुष हॉकी टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

हाफ टाइम तक भारत था आगे

पहले क्वार्टर में भारत और मलेशियाई खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि, भारत को 12वें मिनट में पहले गोल करने का मौका मिला। यह अवसर पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मिला है, जिसका फायदा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने उठाया और सीधा गोल कर दिया।

इस समय तक भारत का स्कोर 1-0 हो चुका था लेकिन भारत की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही, क्योंकि पहले क्वार्टर की समाप्ति तक मलेशिया ने भी पहला गोल किया और 1-1 की बराबरी पर रहा। वहीं, हाफ टाइम से पहले जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗠𝗘𝗡’𝗦 𝗛𝗢𝗖𝗞𝗘𝗬 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗦 𝗔𝗦𝗜𝗔𝗡 𝗚𝗔𝗠𝗘𝗦 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡 𝗢𝗡𝗖𝗘 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡! 🇮🇳🥇

India defeat Malaysia 5-1 in the Asian Games 2026 final to successfully defend their crown and create history by winning consecutive Asian Games gold medals… pic.twitter.com/ZaBzKMGyJw

— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 3, 2026

भारतीय खिलाड़ियों ने की गोल की बारिश

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरा गोल दागने के बाद रफ्तार पकड़ी और दनदनाते हुए गोल किए। भारत के लिए तीसरा गोल पेनल्टी पर हार्दिक सिंह ने किया। उन्होंने गोलकीपर के बाईं तरफ तेजी से शॉट मारकर गोल हासिल किया।

इसके बाद शिलानंद लकड़ा ने चौथे और पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह पाचवां गोल किया। खास बात ये है कि भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही मलेशियाई खिलाड़ियों पर आक्रामक खेल दिखाया और यही कारण था कि मलेशिया को वापसी का मौका नहीं मिला।

कटाया ओलंपिक का टिकट

यह एशियाई खेलों में भारत का 85वां मेडल है, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने इस जीत के साथ LA ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल बचाकर इतिहास रचा और 2022 व 2026 में लगातार खिताब जीते।

यह जीत एशियाई खेलों में भारत का पांचवां पुरुष हॉकी गोल्ड मेडल भी था। इससे पहले भारत ने 1966, 1998, 2014 और 2022 में जीत हासिल की थी। यह भी पहली बार था जब भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एशियाई खेलों के एक ही संस्करण में गोल्ड मेडल जीता। 

ये भी पढ़ें- एशियाई खेलों में अमन सहरावत ने दिया गोल्ड का 'टेकडाउन', नॉर्थ कोरिया के पहलवान को हराया, जीता स्वर्ण पदक