टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Indian Army का जलवा बरकरार, दुनिया की ताकतवर सेनाएं की लिस्ट में मिला ये स्थान, पाकिस्तान का बुरा हाल

Anurag Kumar Tripathi · 9 अक्टूबर 2026
Indian Army

Indian Army: भारत की सेना लगातार अपना परचम लहरा रही है, चाहे वह गलवान की घटना हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना ने अपना जलवा बरकरार रखा है। 2026 की मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

बताते चले कि 145 देशों के पारंपरिक सैन्य क्षमताओं का विश्लेषण और पर एक रिपोर्ट तैयार किया गया है और रैंकिंग की गई है। दरअसल इस इंडेक्स में भारत चौथे स्थान पर है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रैंकिंग जान आपको हंसी आ जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जरूरी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

ताकतवार सेनाएं की लिस्ट में Indian Army का जलवा बरकार

2026 की मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग के अनुसार सबसे शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट में भारत का चौथा स्थान है। वहीं पहले स्थान पर हमेशा की तरह अमेरिका, दूसरे स्थान पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन विराजमान है।

बीते कुछ सालों में भारतीय सेना ने कई ऐसे कारनामे किए है, जिसकी वजह है आर्मी और मजबूत होती जा रही है। गलवान झड़प में भारत का रौद्र रूप देखने को मिला था, जिससे चीन सहम गया था। वहीं हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत का जलवा देख लिया है।

शक्तिशाली सेनाओं में पाकिस्तान का बुरा हाल

रैकिंग के मुताबिक शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट में पाकिस्तान का 14वां स्थान है। आए दिन पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध की धमकी देता रहा है, लेकिन अब उसकी असल सच्चाई सामने आ चुकी है जो दर्शाता है कि कैसे पाकिस्तान सिर्फ बात ही कर सकता है अगर आकंड़ों की बात करें तो वह भारतीय सैनिकों के आगे कही भी नहीं टिक सकता है।

हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया के साथ पाकिस्तान ने भी जलवा देख लिया था। महज दो दिनों के अंदर वह घुटनों पर आ गया था।

भारतीय सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक

भारत के पास अभी 14 से लाख से अधिक एक्टिव सेना है। भारतीय सेना के बास आधुनिक लड़ाकू विमान समेत आधुनिक हथियार शामिल है जो दुनिया को चंद सेकेंड में घुटने पर ला सकता है। इसके अलावा भारतीय सैनिकों का जज्बा सबसे मजबूत है।

हर युद्ध में भारतीय सेना ने तिरंगा फहराया है। कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम चोटियों पर अपना परचम लहरा दिया था। इसके अलावा हर युद्ध में वीर जवानों ने अपनी ताकत का नमूना पेश किया है।

यह भी पढ़े - Donald Trump: चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा कारनामा, भारतीयों के खिलाफ कर दिया खेल, जानें सबकुछ