क्या बदलने वाला है भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल? सचिव ने आकर दिया बड़ा बयान
BGT Series Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (BGT) अगले साल जनवरी से शुरू होगी। श्रृखला का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। यह सीरीज भारत की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल की आखिरी सीरीज होगी।
भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए यह सीरीज बड़े अंतर से जीतनी होगी, लेकिन इस सीरीज से पहले झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के सचिव ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, पांच टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला जाएगा और इसके लिए क्रिकेट संघ ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
स्थानों में बदलाव नहीं होगा
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के स्थानों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, लेकिन बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि अगले साल होने वाली इस सीरीज के स्थानों में परिवर्तन किया जा सकता है।
खासकर रांची की जगह किसी दूसरे स्थान पर इस मैच को करवाया जा सकता है लेकिन अब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी ने इस खबरों का खंडन किया है। यानी पांच मैचों की यह प्रतिष्ठित श्रृंखला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। साथ ही बीजीटी के आयोजन स्थालों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
सौरभ तिवारी ने किया खंडन
भारत के पूर्व खिलाड़ी और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी ने मीडिया को बताया,
"स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर किसी को इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लिखना है, तो वह मैं हूं और मैंने नहीं लिखा है।"
JSCA SECRETARY RUBBISHES VENUE CHANGE REPORT FOR BGT. ❌
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 18, 2026
- Ranchi has not been dropped as one of the BGT venues. (Cricbuzz).
सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएघा। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में क्रमश: अन्य चार टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे।
भारत ने रांची में कुल 3 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 2 जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। यानी भारत ने अभी तक रांची में एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है। हालांकि, ये ड्रॉ मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी पिछली BGT
इससे पहले पिछले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई थी, उसमें कंगारुओं ने बाजी मारी थी। BGT 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 की एकतरफा सीरीज जीती थी और भारत को 10 साल बाद इसमें हराया था।
हालांकि, अब टीम इंडिया की नजर अपनी ट्रॉफी को वापस हासिल करने की होगी, जिसमें कप्तान शुभमन गिल समते कई सीनियर्स खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
बता दें कि, पिछले BGT सीरीज में खेलने वाले अधिकांश प्लेयर्स इस सीरीज का भी हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला था मौका? अब गौतम गंभीर ने उठाया राज से पर्दा, बताई ये वजह