भारत की इस चाल से घुटने पर आएगा चीन! ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट इंडिया के लिए बनेगा गेमचेंजर, पढ़े पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली: आसमान से लेकर समुद्र तक, भारत की ताकत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसने चीन, पाकिस्तान जैसे देशों की नींद उड़ा के रख दी है। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ता रक्षा सहयोग पड़ोसी मुल्कों को नागवार गुजर रहा है।
अब खबर सामने आ रही है कि हिंद महासागर में भारत अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने जा रहा है। दरअसल इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर के तहत भारत लगातार बंदरगाहों पर ध्यान दे रहा है, जिससे चीन की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा इंडिया ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम कर रहा है। प्रोजेक्ट पूरी होने के बाद भारत चीन पर सीधी नजर रख सकता है।
हिंद महासागर में भारत का होगा दबदबा!
हिंद महासागर भारत के लिए सिर्फ एक समुद्री इलाका नहीं है। यह भारत की सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया के कई बड़े समुद्री व्यापार मार्ग इसी क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। ऐसे में भारत लगातार अपनी नौसेना और समुद्री निगरानी क्षमता को मजबूत कर रहा है।
आसान भाषा में समझें तो भारत की कोशिश है कि हिंद महासागर में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी भारत के पास रहे और जरूरत पड़ने पर भारतीय नौसेना तेजी से कार्रवाई कर सके। चूंकि चीन हिंद महासागर के रास्ते बड़े पैमाने पर व्यापार करता है साथ ही पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ मजबूती सैन्य अड्डा बढ़ा रहा है, जो भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन अब भारत ने इसकी काट निकाल ली है।
क्या है भारत का ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट?
भारत ग्रेट निकोबार में एक बड़ा रणनीतिक और आर्थिक प्रोजेक्ट विकसित कर रहा है। इसमें इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल, एयरपोर्ट और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इस जगह की खासियत है कि यह अंडमान सागर और महत्वपूर्ण East-West shipping route के करीब है। सरकार के मुताबिक इससे भारत की अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व एशिया में मौजूदगी मजबूत होगी।
ग्रेट निकोबार की लोकेशन ऐसी है कि वहां से भारत समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने की अपनी क्षमता बढ़ा सकता है। सरकारी दस्तावेज में भी कहा गया है कि मजबूत और स्थायी मौजूदगी से भारत समुद्री रास्तों की निगरानी और सुरक्षा बेहतर कर सकता है।
नौसेना की बढ़ी गतिविधि
हिंद महासागर में भारत सरकार लगातार सैन्य ताकतों को बढ़ाने में लगी हुई है। नौसेना अपने युद्धपोतों की लगातार तैनाती कर रहा है, ताकि किसी भी हमले को मुहंतोड़ जवाब दिया जा सके। हाल के कुछ सालों में घटनाक्रम काफी तेजी से बदले है, क्योंकि चीन अपनी शक्तियों को तेजी से बढ़ा रहा है और भारत पर लगातार निगरानी कर रहा है। यही कारण है कि भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत कर रहा है।
यह भी पढ़े - Brahmos-vs-Fateh: BrahMos का नाम सुन कांपेगा Pakistan? Fateh-4 Missile के जवाब में भारत की सुपरसोनिक ताकत तैयार!