दिल्ली में नहीं होगा भारत वर्सेस श्रीलंका का ओपनिंग वनडे मैच, BCCI ने इस जगह किया शिफ्ट
India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच की सीरीज का ओपनिंग मैच का स्थान बदल दिया गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में रेनोवेशन के काम और देश की राजधानी में खराब मौसम की वजह से दिल्ली से इस मैच को विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है।
हाल ही में दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को स्थान बदलने को कहा, और अब बीसीसीआई ने डीडीसीए की इस मांग को मान लिया। अब वनडे सीरीज के ओपनिंग मैच की जिम्मेदारी विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम को सौंप दी गई है।
बीसीसीआई ने जताई असमर्थता
दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से संपर्क किया था, जिसमें स्टेडियम में चल रहे रेनोवेशन के काम और दिसंबर में मौसम से जुड़ी दिक्कतों की संभावना के कारण मैच होस्ट करने में अपनी असमर्थता जताई थी।
🚨 News 🚨 First ODI between India and Sri Lanka to be held on December 13 shifted from Delhi to Visakhapatnam More details 🔽 | #TeamIndia | #INDvSL | @mflone_ https://t.co/P9wJkuYdtJ
— BCCI (@BCCI) November 5, 2026
डीडीसीए के एक सोर्स ने बताया था कि मौजूदा हालात में एसोसिएशन मैच ऑर्गनाइज करने की स्थिति में नहीं है। आपको बता दें कि, दिसंबर के महीने में राजधानी दिल्ली का AQI काफी खराब रहता है।
श्रीलंका करेगी भारत का दौरा
अगले महीने श्रीलंकाई टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरा करने आ रही है। इस सीरीज का ओपनिंग मैच नए कार्यक्रम के मुताबिक, विशाखापत्तनम में खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और तीसरा एकदिवसीय मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया है। वनडे के बाद टी20आई मैच की शुरुआत होगी, जिसके मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में होने वाले हैं। टी20आई सीरीज की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी।
न्यूजीलैंड दौरे पर है टीम इंडिया
भारतीय टीम अभी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है, जिसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। न्यूजीलैंड दौरे के बाद मेन इन ब्लू श्रीलंका की मेजबानी करने के लिए घर लौटेगी। जगह में बदलाव तब हुआ जब डीडीसीए ने दिसंबर में राजधानी में रेनोवेशन के काम और मौसम की स्थिति का हवाला देते हुए शुरुआती वनडे की मेजबानी की अपनी तैयारियों पर चिंता जताई थी।
ये भी पढ़ें- KKR से होगी इन 3 मैच विनर प्लेयर्स की छुट्टी, खाली होगा 47.2 करोड़ का खजाना!